खेल

पूर्व क्रिकेटर ने बीसीसीआई से की 1983 की विश्व चैंपियन टीम को नकद इनाम देने की मांग

बीसीसीआई द्वारा टी20 विश्व कप विजेता टीम को 125 करोड़ रुपये प्राइज मनी देने के बाद, 1983 विश्व कप विजेता टीम के पूर्व खिलाड़ी का कहना है कि बोर्ड को कपिल देव की चैम्पियन टीम के लिए भी नकद इनाम की घोषणा करनी चाहिए.

कपिल देव की कप्तानी में भारत ने दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को 1983 के विश्व कप फाइनल मैच में 43 रनों से हराया था. भारत ने तब 60 ओवर में 183 रन बनाने के बाद अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर छोटे लक्ष्य का भी सफलतापूर्वक बचाव किया था. मदन लाल और मोहिंदर अमरनाथ ने 3-3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की ताकतवर टीम को 140 रनों पर ढेर कर दिया था.

उस जीत के बाद भारतीय टीम का विश्व क्रिकेट में नई ताकत के तौर पर उभार हुआ था. वरिष्ठ क्रिकेटर का कहना है कि तब 1983 की विश्व कप टीम को कोई इनाम नहीं दिया गया क्योंकि बीसीसीआई का कहना था कि उनके पास पैसा नहीं है, लेकिन अब बोर्ड के पैसा है तो वह अब नकद इनाम की घोषणा कर सकता है.

आईएएनएस के साथ बातचीत में अपना नाम ना उजागर करने की शर्त पर इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “125 करोड़ रुपये काफी बड़ी रकम होती है. हमें तब ऐसा कोई इनाम नहीं दिया गया था, क्योंकि बोर्ड का कहना था कि उसके पास पैसा नहीं है. अब वे दे सकते हैं, उनको क्या चीज रोक रही है? उस टीम के कुछ ही खिलाड़ी काम कर रहे हैं, बाकी संघर्ष कर रहे हैं. बीसीसीआई को इस बारे में सोचना चाहिए.”

1983 की चैम्पियन टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बीसीसीआई द्वारा 25,000 रुपये दिए गए थे. जब दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को इतनी कम रकम के बारे में पता चला, तो उन्होंने फंड जुटाने के लिए दिल्ली में एक संगीत कार्यक्रम किया था और टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये दिए थे.

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Mahi: बीसीसीआई और जय शाह ने MS धोनी को उनके 43वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

6 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

22 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

31 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago