खेल

IND vs ZIM: दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने ठोका शतक, बनाए कई शानदार रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 47 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया. अभिषेक ने 6 जुलाई को ही भारतीय क्रिकेट टीम में पदार्पण किया था.

अभिषेक शर्मा ने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से खेलते हुए संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है. उन्होंने 46 गेंदों पर ये पारी खेली है. केएल राहुल भी इतनी ही गेंदों पर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगा चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया था. इससे पहले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर टी20 मैच में 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाया था.

अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सबसे कम पारियों में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने ऐसा करने के लिए केवल दो ही पारियां ली हैं. इसके अलावा वह ये शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय हैं. अभिषेक ने 23 साल 307 दिनों की उम्र में ये कमाल किया है. यशस्वी जायसवाल 21 साल 279 दिनों की उम्र में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं.

भारत ने अभिषेक के रिकॉर्ड के दम पर इस मैच में 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया है. ये जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे. भारत ने इस मैच में अंतिम 10 ओवरों में 160 रन बनाए जो आईसीसी की पूर्ण सदस्यता प्राप्त देशों में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ जोहांसबर्ग में अंतिम 10 ओवरों में 159 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM 2nd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 235 रनों का बड़ा टारगेट, अभिषेक शर्मा ने लगाया शतक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago