देश

Ram Mandir Inauguration: हिंदू सेना ने दिल्ली के बाबर रोड का नाम बदल कर रख दिया अयोध्या मार्ग, चस्पा किया स्टीकर, देखें तस्वीर

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है. इससे पहले देश भर में उत्साह है. 22 जनवरी के लिए मंदिरों से लेकर हिंदू परिवारों में तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. तो इसी बीच अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से दो दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बाबर रोड (Babar Road) नाम के नीचे ही अयोध्या मार्ग का स्टीकर चिपका दिया गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार को हिंदू सेना ने इस रोड पर अयोध्या मार्ग का स्टीकर चस्पा कर दिया है. इस सम्बंध में न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से कहा गया है कि हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड के नाम के पास ही अयोध्या मार्ग का स्टीकर लगा दिया है.

बता दें कि इस सम्बंध में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जिस जगह पर बाबर रोड लिखा हुआ है, ठीक उसी के नीचे अयोध्या मार्ग का स्टीकर लगाया गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ये स्टीकर हिंदू सेना की ओर से लगाया गया है. इस स्टीकर से ये साफ होता है कि हिंदू सेना ने इस रोड का नाम बाबर रोड से बदलकर अयोध्या मार्ग रखने की मांग कर रही है. फिलहाल इस सम्बंध मे अभी हिंदू सेना के किसी पदाधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- श्रीराम के आगमन से पहले अयोध्या में दिखने लगी त्रेता की झलक, 22 जनवरी को लेकर देखें खास तैयारियों की तस्वीरें

22 जनवरी को है मंदिर का उद्घाटन

मालूम हो कि राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी यानी सोमवार को है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित देश भर के वीआईपी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम कर रही है. अयोध्या धाम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए थल, नभ और जल से सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है. मैनुअल एजेंसियों की तैनाती के साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है. एटीएस, एसटीएफ, पीएसी, यूपीएसएसएफ समेत यूपी पुलिस की भारी-भरकम फोर्स को तैनात की जा रही है. इसी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे व एआई, एंटी ड्रोन आदि का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इसी के साथ ही अयोध्या में मेहमानों की सुरक्षा के लिए बार कोडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. श्रद्धालुओं को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 पुलिस गाइड की तैनाती की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago