देश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की नींव में डाली गई है 2587 जगहों की मिट्टी…ईंटों पर लिखा ‘श्री राम’, जानें कितना भव्य है अयोध्या का राम मंदिर

Ramlala Pran Pratishtha: राम आएंगे…जी हां 22 जनवरी बस एक दिन बाद ही है और अयोध्या से लेकर देश का कोना-कोना भगवान राम की भक्ति में रमा नजर आ रहा है. चारों तरफ भगवान राम के भजन गुंजायमान हो रहे हैं. हर मंदिर और सनातनी परिवारों के घर में उत्सव सा माहौल है. हर मंदिर में 22 जनवरी को उत्सव मनाने के लिए तैयारी जारी है. हर कोई 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आतुर है. पांच सौ वर्षों का इंतजार अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. वैसे भी रामलला को भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है और अनुष्ठान लगातार जारी है. पीएम नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे और फिर इसी के बाद मंदिर के पट आम भक्तों के लिए हमेशा के लिए खोल दिए जाएंगे. तो दूसरी ओर देश विदेश के लोग राम मंदिर को अपनी आंखों से निहारने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं सोशल मीडिया पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य वायरल किए हैं, जिसे आप भी पढ़कर श्रीराम मंदिर की विशेषता जानें-

ये भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान की मूरत की आखों पर कपड़ा क्यों बांधा जाता है? जानें कारण

ये हैं राम मंदिर की 10 विशेषताएं

भगवान श्री राम का मंदिर तीन मंजिला है. हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है. मंदिर में कुल 392 खंभे व 46 गेट हैं. इन खंभों व दीवारों में देवी देवता और देवांगनाओं की मूर्तियां बनाई गई हैं.

भगवान राम का भव्य मंदिर 70 एकड़ में बना है. श्रद्धालु पूर्व दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. इस मंदिर की नींव को बनाने में 2587 जगहों की मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है.

भगवान राम के मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से कराया जा रहा है. इसमें इस्तेमाल की गई ईंटों पर ‘श्री राम’ लिखा हुआ है. पूरा मंदिर 2.7 एकड़ में फैला हुआ है. जहां एक ओर भूतल भगवान राम के जीवन को दर्शाता है, तो वहीं पहली मंजिल पर भगवान राम के दरबार की भव्यता भक्तों को आकर्षित करेगी.

भगवान राम का पूरा मंदिर नागर शैली में बना है, जिसकी लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है. इसे बनाने में लोहे या स्टील का प्रयोग नहीं किया गया है. ऐसा इसकी उम्र लंबी रखने के लिए किया गया है.

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के इस विशाल मंदिर में 5 आकर्षक मंडप भी बनाए गए हैं. इन मंडपों में नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, कीर्तन मंडप और प्रार्थना मंडप शामिल हैं. डिजाइन संरचना के आधार पर भारत का सबसे बड़ा मंदिर है.

श्रीराम मंदिर में भूतल पर बने रामलला के गर्भगृह में सोने की परत के दरवाजे लगे हैं. भूतल पर मौजूद सभी 14 गेट पर सोने की परत वाले दरवाजे लगाए गए हैं.

तो वहीं राम मंदिर के गर्भ गृह में लगे सोने के दरवाजे की ऊंचाई लगभग 12 फीट की है, तो इसकी चौड़ाई 8 फीट है. मंदिर में कुल 46 दरवाजों में से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी.

राम मंदिर निर्माण की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि, मंदिर के 2000 फीट नीचे गाड़े गए टाइम कैप्सूल में मंदिर, भगवान राम और अयोध्या के बारे में प्रासंगिक जानकारी अंकित की गई है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, आने वाली पीढ़ियों के लिए मंदिर की पहचान संरक्षित किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago