कांग्रेस सांसद राहुल गांधी.
India News: कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी को लेकर हिंदू सेना की ओर से दायर याचिका को अब वापस ले लिया गया है। हिंदू सेना (एस) के अध्यक्ष सुरजीत सिंह की ओर से पेश वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि इस मामले में अब तक कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. लिहाजा कोर्ट याचिका वापस लेने की अनुमति दे. जिसके बाद कोर्ट ने अनुमति दे दी.
बता दें कि सुरजीत सिंह ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी. उस याचिका में आरोप लगाया गया था कि बिट्टू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
याचिका में बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी टिप्पणी से व्यापक हिंसा और अशांति भड़काने की संभावना है. याचिका में यह भी कहा गया था कि रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के कारण सार्वजनिक शांति और सद्भाव के लिए खतरा पैदा हो सकता है.
राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में विपक्ष का नेता राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था. उन्होंने कहा था कि वह देश के सबसे बड़े आतंकी हैं. अगर किसी एजेंसी को किसी के खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिए, तो वो राहुल गांधी हैं. वह देश के लिए खतरा बन चुके हैं. उन पर शिकंजा कसना जरूरी है.
रवनीत बिट्टू ने कहा था कि ‘राहुल गांधी विदेश में जाकर देश के बारे में हमेशा उल्टी-सीधी बातें करते हैं. उनको पॉलिटिक्स की समझ नहीं है. आज तक उन्हें मजदूर और मोची का दर्द नहीं पता है. आधी से ज्यादा उम्र निकल चुकी है. वो नहीं समझते हैं कि इससे उनका मजाक बनता है.’
रवनीत बिट्टू के उपरोक्त बयान के बाद से कांग्रेस यूथ कार्यकर्ता अब तक उनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस समर्थकों की ओर से केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पुतला भी दहन किया गया है.
रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों में विरोध-प्रदर्शन किए जा चुके हैं. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांग है कि रवनीत सिंह अपने बयान के लिए माफी मांगें.
— भारत एक्सप्रेस
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…