चुनाव

राहुल गांधी ने की जम्मू-कश्मीर के पुंछ में चुनावी रैली, बोले- पीएम बदल चुके हैं, आज वह पहले वाले नरेंद्र मोदी नहीं रहे

Jammu Kashmir: लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में चुनावी रैली की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि अब वह बदल गए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि आज वह पहले वाले नरेंद्र मोदी नहीं रहे. हमने उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से पराज‍ित कर द‍िया है.

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एनसी-कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में भाजपा और आरएसएस के लोग नफरत और हिंसा फैलाते हैं. वे भाई को भाई से लड़वाते हैं. वे केवल नफरत फैलाना जानते हैं. उनकी राजनीति नफरत पर आधारित है. नफरत को नफरत से नहीं हराया जा सकता. इसे केवल प्यार से ही हराया जा सकता है.”

राहुल गांधी बोले, “एक तरफ नफरत फैलाने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ हम हैं, जो प्यार की दुकान खोलना चाहते हैं. अपनी भारत यात्रा के दौरान हमने भारत के हर राज्य में प्यार की दुकान खोली.”

आज के मोदी पहले के मोदी की छाया भी नहीं हैं: कांग्रेस सांसद 

राहुल गांधी ने कहा, “आज के नरेंद्र मोदी पहले के मोदी की छाया भी नहीं हैं. वे कानून लाते हैं और हम उनका विरोध करते हैं और अब वे कानून पारित नहीं कर सकते. हमने नरेंद्र मोदी के मनोविज्ञान को हरा दिया है. जब लोकसभा चुनावों के दौरान उन पर दबाव आया, तो उन्होंने कहा कि वे ‘बायोलॉज‍िकल’ नहीं हैं और भगवान से सीधे जुड़े होने का दिखावा करने लगे. यह दर्शाता है कि हमने अपने प्यार से उनके नफरत को हराकर उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से तोड़ दिया है.”

‘इतिहास में किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में नहीं बदला गया’

राहुल गांधी ने कहा, “भारत में, राज्यों से केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाते हैं, राज्यों को दो भागों में विभाजित किया जाता है, लेकिन हमारे संवैधानिक इतिहास में कभी भी किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में नहीं बदला गया. आज आपका लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिया गया है. हम उन पर आपका राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दबाव डालेंगे.”

‘हम चाहते हैं आपके फैसले अब जम्मू-कश्मीर में ही लिए जाएं’

कांग्रेस नेता ने कहा, “आज आपके सभी फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि आपके फैसले जम्मू-कश्मीर में लिए जाएं. हम चुनाव से पहले राज्य का दर्जा चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वे लोगों को क्षेत्र, भाषा और समुदाय के आधार पर बांटते हैं. वे गुज्जरों और पहाड़ियों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. हम सभी को साथ लेकर चलेंगे, सभी को उनके अधिकार देंगे और एक साथ आगे बढ़ेंगे.”

‘अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए’

रोजगार को लेकर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में नरेंद्र मोदी केवल दो से तीन अरबपतियों की मदद करते हैं. उन्होंने अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए. उन्होंने छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया, इस वजह से जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश में रोजगार उपलब्ध नहीं है.’’

राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस उम्मीदवार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं और एनसी हमारा समर्थन कर रही है. मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे एनसी उम्मीदवारों का समर्थन करें, चाहे वे कहीं भी चुनाव लड़ रहे हों.”

  • भारत एक्सप्रेस
आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago