देश

Holi 2023: गुरुग्राम वाले शुभम ने 14 बार मांगी ‘भांग की गोली’ तो परेशान हो गया Zomato, दिल्ली पुलिस ने भी ले ली फिरकी

Holi 2023: कल देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. इससे पहले ही लोग इसके रंग में रंगें हुए नजर आ रहे हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से होली से जुड़ी ऐसी खबरें आ रही हैं जो काफी अजीबो गरीब हैं. ऐसी ही एक खबर गुड़गांव से आई हैं, जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर भी हो रही है. होली के अवसर पर फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो भी एक अजीब सी दुविधा में फंसी नजर आई.

कंपनी के अनुसार गुड़गांव के शुभम पर होली का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने कंपनी से कई बार भांग की गोली की डिमांड कर दी. शुभम की इस डिमांड से फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो भी तंग आ गई. कंपनी ने इसके बारे में ट्वीट भी किया. इसे लेकर कंपनी का कहना था कि शुभम ने एक दो बार नहीं बल्कि 14 बार भांग की गोली ऑर्डर की. कंपनी के इस ट्वीट पर आम लोग तो छोड़िए दिल्ली पुलिस भी खुद को चुटकी लेने से नहीं रोक पाई.

कंपनी ने किया यह ट्वीट

कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा, कृपया गुड़गांव से शुभम को कोई बताएं कि हम भांग की गोली नहीं पहुंचाते हैं. उसने हमसे 14 बार पूछा है. कंपनी ने अपने इस ट्वीट के साथ आंसुओं वाली इमोजी भी लगाई है. जोमैटो के इस ट्वीट पर दिल्ली पुलिस भी खुद को रिप्लाई करने से नहीं रोक पाई.

इसे भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह ने किया होली न मनाने का ऐलान, बोले- होली तो सबसे अच्छी मनीष सिसोदिया के घर होती थी

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट में लिखा यह

दिल्ली पुलिस ने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा,अगर कोई शुभम से मिलता है …. उससे कहो कि अगर वह भांग का सेवन करता है तो गाड़ी मत चलाए. दिल्ली पुलिस के ऐसा ट्वीट करते ही उसकी पोस्ट पर यूजर ने भी काफी मजेदार कमेंट किए. वहीं एक शुभम नाम के यूजर ने भी कमेंट कर लिखा कि वह दिल्ली में रहता है और होली पर भांग खाया जाता है, इसके अलावा इस दिन मेरा जन्मदिन भी है. कृपया मेरी स्थिति को समझने का प्रयास करें.

कंपनी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इसे काफी शेयर किया जा रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

10 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

19 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

26 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

33 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

34 minutes ago