देश

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से कैटवॉक करवाएगी इस राज्य की पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

Bhopal: देश में लाख कोशिशों के बाद भी वाहन दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं. अलग-अलग वजहों से होने वाली दुर्घटनाओं के कारण हर साल हजारों लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है. इन दुर्घटनाओं के पीछे की एक वजह शराब पीकर गाड़ी चलाना भी है. ऐसे में भोपाल पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों को परखने के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है.

शराबी बाहन चालकों की जांच के लिए भोपाल पुलिस का तरीका

भोपाल पुलिस के इस नायाब तरीके के अनुसार वाहन चालक के उपर शराब का कितना नशा है, इसकी जांच करने हेतु नशे में पकड़े गए चालकों के लिए सड़क पर एक सफेद रंग की सीधी रेखा खींची गई है, जोकि दस फीट लंबी है. अगर उसके कदम डिगने लगे या वह थोड़ी दूर भी नहीं चल पाया तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकेगा कि वह किस हद तक नशे की हालत में है. इसके बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

शराबी करेंगे कैटवॉक

भोपाल में शराबियों से पुलिस इस 10 फीट लंबी सीधी रेखा पर कैटवॉक करवाएगी. पुलिस अगर किसी शराबी वाहन चालक को पकड़ती है तो उसे इस अनोखी जांच से गुजरना होगा. इस नए नियम को लेकर भोपाल के पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने भोपाल शहर के सभी थाना प्रभारियों को इस बात के निर्देश दिए हैं कि वे चेकिंग पाइंट पर शराबियों की शारीरिक जांच करे. इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Holi 2023: गुरुग्राम वाले शुभम ने 14 बार मांगी ‘भांग की गोली’ तो परेशान हो गया Zomato, दिल्ली पुलिस ने भी ले ली फिरकी

कदमों पर रहेगी पुलिस की नजर

अगर सफेद रंग की इस दस फीट लंबी लाइन पर शराब के नशे में वाहन चलाने वाला शख्स जिसे पुलिस ने पकड़ा है बिना कदम बहके चलकर दिखाता है तो उसे क्लीन चिट मिल जाएगी. वहीं अगर उसके कदम लड़खड़ाने लगे तो इसका मतलब माना जाएगा कि उसने शराब पी है. इसके अलावा अगर फिर भी पुलिस को उसके शराब पीने को लेकर शक होगा तो तत्काल मौके पर ही ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालक की जांच की जाएगी.

Rohit Rai

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

10 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

11 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

41 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

50 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

50 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

57 minutes ago