देश

Delhi Service Bill: राज्यसभा में मोदी सरकार की अग्नि परीक्षा, गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे विधेयक, AAP कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

लोकसभा में दिल्ला सेवा विधेयक को पास कराने के बाद अब राज्यसभा की बारी है. जहां आज (7 अगस्त) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधेयक को पेश करेंगे. राज्यसभा में बिल को पास कराने के लिए सरकार के सामने बड़ी चुनौती है. क्योंकि सत्ता पक्ष और विपक्ष के पास बराबर का संख्या बल है. ऐसे में बिल का भविष्य वो पार्टियां तय करेंगी जिन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वहीं बीजेडी और वाईएसआर ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. इससे पहले मोदी सरकार ने 3 अगस्त को बहुमत के साथ पास करा लिया था. वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करते हुए सभी को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं.

ऐसे हो सकता है बीजेपी का पलड़ा भारी

राज्यसभा में संख्या बल की बात करें तो एनडीए के पास 100 सांसद हैं. इसके अलावा बीजेडी और वाईएसआर ने भी समर्थन कर दिया है. ऐसे मे संख्या 118 हो जाती है. इसके अलावा पांच नामित राज्यसभा सदस्य और 3 निर्दलीय हैं. अगर ये सभी सरकार के पक्ष में वोटिंग करते हैं तो बीजेपी का पलड़ा भारी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- इमरान खान से जेल में वकीलों को नहीं मिलने दे रहे अफसर, PTI का आरोप- ये गिरफ्तारी नहीं ‘किडनैपिंग’ है, समर्थकों से सड़कों पर उतरने की अपील

BJD-YSR ने किया समर्थन

बिल को लोकसभा में बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस ने समर्थन दिया है. ऐसे में राज्यसभा में इन दोनों पार्टियों के 9-9 सांसद हैं. इसलिए ये भी माना जा रहा है कि बीजेपी इन पार्टियों के समर्थन के बाद अब बढ़त बना चुकी है. राज्यसभा में अभी कई दल हैं जिनपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये पार्टियां किसके साथ जाती हैं? इन पार्टियों में बीएसपी, जेडीएस और टीडीपी हैं. राज्यसभा में इनके पास 1-1 सांसद हैं. ये माना जा रहा है कि मायावती की बीएसपी सदन से वॉक आउट कर सकती है. दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध नहीं करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

52 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago