देश

घर में बनी शाकाहारी और मांसाहारी थाली अगस्त में हुई सस्ती

टमाटर और चिकन की कीमतें कम होने के कारण घर में बनी शाकाहारी और मांसाहारी थाली के दाम अगस्त में कम हो गए हैं. यह जानकारी शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई. रिसर्च फर्म क्रिसिल की ओर से खाने की थाली की लागत को लेकर हर महीने जारी की जाने वाली रिपोर्ट में कहा गया कि सालाना आधार पर अगस्त में शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत में क्रमश: 8 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है.

टमाटर जिसकी शाकाहारी थाली में हिस्सेदारी 14 प्रतिशत की है. अगस्त में इसकी कीमत में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत की कमी आई है. अगस्त 2023 में टमाटर की कीमत 102 रुपये प्रति किलो थी, जो कि अगस्त 2024 में कम होकर 50 रुपये प्रति किलो रह गई है. टमाटर की कीमत में कमी आने की वजह दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों से नई फसल का आना है.

अगस्त में तीन मुख्य सब्जियों की कीमत में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिला है. क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स में निदेशक (रिसर्च) पुशन शर्मा ने कहा, “अगस्त में सालाना आधार पर प्याज की कीमत में 15 रुपये प्रति किलो या 51 प्रतिशत और आलू की कीमत में 13 रुपये प्रति किलो या 53 प्रतिशत की बढ़त हुई है. इसकी वजह नई फसल का बाजार में कम पहुंचना है.”

रिपोर्ट में बताया गया कि थाली की कीमत में कमी आने की वजह एलपीजी का 27 प्रतिशत सस्ता होना भी है. देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत मार्च 2024 से 803 रुपये है, जो कि अगस्त 2023 में 1,103 रुपये थी.

रिपोर्ट में कहा गया, “मांसाहारी थाली की कीमत में कमी की बड़ी वजह चिकन की कीमतों में कमी आना है. अगस्त में श्रावण मास होने के कारण मांसाहार की खपत कम हो जाती है.” शर्मा ने आगे कहा कि गुजरात, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में लेट ब्लाइट संक्रमण के कारण सालाना आधार पर कम उत्पादन के चलते आलू की कीमतें स्थिर रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- विवाद के बाद NMC ने समलैंगिकता को ‘यौन अपराध’ बताने वाले मेडिकल पाठ्यक्रम को वापस लिया

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में CJP के तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…

12 minutes ago

बिहार के दो बड़े बैंकों में सेंध! SBI में फर्जी ओवरड्राफ्ट और PNB में ठगी से मचा हड़कंप

बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…

13 minutes ago

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

20 minutes ago

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

32 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

47 minutes ago