देश

डंपर में यम सवार था! एक-एक करके 17 वाहनों को रौंदा, 11 लोगों की मौत; जयपुर में शवों के टुकड़े

Jaipur Road Accident: पिछले 24 घंटे राजस्थान के लिए काफी दर्दनाक रहे हैं. पिछली रात जोधपुर में एक भीषण हादसा हो गया. इसमें कुल 19 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद अब राजधानी जयपुर में एक सड़क हादसा हुआ है. इसमें अभी तक 11 लोगों की मौत हो गई है. दोनों हादसों में कुल अबतक 29 लोगों की मौत हो गई है. कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. हादसे वाले स्थान पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ लगातार बचाव कार्य जारी है.

जयपुर में एक भीषण हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार डंपर ने 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए. सड़क हादसा इतना भयंकर था कि इसमें कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे और सड़क पर खून ही खून फैल गया था.

नशे में था ड्रक ड्राइवर

पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ. दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था, तभी उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी. ड्राइवर को नशे में बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि डंपर खाली था और वह रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था. लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था और कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

ट्रैफिक डायवर्ट हुआ

घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां 3 को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है और मौके से डंपर को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के बाद से सड़क जाम हो गई है. प्रशासन जल्द से जल्द यातायात शुचारू करने का प्रयास कर रहा है.

ये भी पढ़ें: लाशों की कतार के बीच चीख-पुकार, जोधपुर के भीषण सड़क हादसे में 18 की मौत

जोधपुर में भी हुआ था हादसा

बीती रात जोधपुर जिले के फलोदी उपखंड के मतोड़ा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया था. इसमें 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा एक बस के स ड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसने के कारण हुई थी. बताया जा रहा है कि बस में सूरसागर इलाके के श्रद्धालु सवार थे, जो बीकानेर के कोलायत दर्शन से लौट रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया था.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

21 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago