लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को अपने संविधान, नियम और कायदे वेबसाइट पर प्रकाशित करने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने संविधान, नियम और कायदों को अपनी वेबसाइट पर डालने के आदेश देने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और विधि मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दायर की गई है.

लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली का मार्ग

कोर्ट ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने धर्मनिरपेक्षता, पारदर्शिता और राजनीतिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक दलों के रजिस्ट्रेशन और नियमन के लिए नियम बनाने हेतु चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर भी नोटिस जारी कर चुका है. दायर याचिका में कहा गया था कि संविधान के दायरे में राजनीतिक दलों को विनियमित करने का कदम मजबूत लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगा.

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि बोगस राजनीतिक पार्टियां न सिर्फ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं, बल्कि दुर्दांत अपराधियों, अपहरणकर्ताओं, ड्रग्स स्मगलरों और मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों से मोटी रकम लेकर उन्हें राष्ट्रीय और प्रदेश प्राधिकारी बनाकर देश की भी छवि खराब कर रहे हैं.

राजनीतिक दलों के लिए नियम-रेग्युलेशन नहीं

याचिका में कहा गया है कि राजनीतिक दलों के लिए कोई नियम और रेग्युलेशन नहीं है. इसलिए कई अलगाववादियों ने चंदा इकठ्ठा करने के लिए अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है. इन दलों के कुछ पदाधिकारी पुलिस से सुरक्षा पाने में भी सफल रहे हैं.

याचिका में यह भी कहा गया है कि 13 जुलाई को पड़े छापे में इंडियन सोशल पार्टी और युवा भारत आत्मनिर्भर दल नाम के दो राजनीतिक दलों के पास से 500 करोड़ रुपये का काला धन मिला था. उसी तरह 12 अगस्त को एक और फर्जी राजनीतिक पार्टी, नेशनल सर्व समाज पार्टी का पता चला जिसने 271 करोड़ रुपये की राशि जमा की थी.
याचिकाकर्ता के अनुसार यह पार्टियां हवाला के जरिए नकदी में दान लेती थी. उसके बाद 20 फीसदी कमीशन काटकर चेक से दानदाताओं को पैसा लौटाती थी.

ये भी पढ़ें: किसान और मजदूरों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

18 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

30 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

35 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

43 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago