Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गैंगस्टर हाजी रजा की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाजी रजा की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई. फतेहपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की.

Gangster Haji Raza

गैंगस्टर हाजी रजा.

Aarika Singh Edited by Aarika Singh

यश द्विवेदी- रिपोर्टर, फतेहपुर


फतेहपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर सपा नेता हाजी रजा मोहम्मद उर्फ हाजी मोहम्मद रजा की करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली. यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई. सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पनी इलाके में स्थित हाजी रजा की चल-अचल संपत्ति को सीज किया. प्रशासन के मुताबिक, जब्त की गई संपत्ति में अमरजई स्थित जमीन (गाटा संख्या 297, रकबा 441 वर्ग मीटर) और मकान नंबर 205 शामिल है.

लंबा आपराधिक इतिहास

गैंगस्टर हाजी रजा पर 1992 से अब तक 24 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, बलवा, लूट, मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा जैसे गंभीर मामले शामिल हैं.

प्रमुख मुकदमे:

  •  1992 – हत्या के प्रयास (धारा 307), बलवा (147/148/149)
  •  1994 – मारपीट, धमकी, चोरी (323/504/506/380/427)
  • 2004 – हत्या के प्रयास और सीएलए एक्ट (307, 7 CLA)
  • 2006 – गुंडा एक्ट
  •  2021 – गैंगस्टर एक्ट, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा
  • 2024 – सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप (153A/188/294/505(2))

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि अपराध और माफिया गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी गैंगेस्टर हाजी रजा मोहम्मद उर्फ मोहम्मद रजा पुत्र मोबिन निवासी मोहल्ला पनी थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर की 3,00,00,000 /- (तीन करोड़) रूपये की सम्पत्ति को धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत जब्तिकरण किया गया है

ये भी पढ़ें: अमेरिका से 104 भारतीयों का डिपोर्टेशन, मिलिट्री प्लेन से अमृतसर पहुंचे अवैध प्रवासी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital