पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे की जांच करती पुलिस
Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई है. बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो घुसने के कारण ये हादसा हुआ. एक्सीडेंट इतना भीषण था कि 200 मीटर की दूरी तक सभी शव बिखरे पड़े थे.
सूत्रों के मुताबिक एक घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, बोलेरो सवार परिवार लखनऊ से अपने घर देवरिया जा रहा था. हादसा शनिवार रात 11:30 बजे अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास हुआ. बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि, ट्रैक्टर ट्रॉली में बांस लदे थे, जो कि ट्रॉली से बाहर निकले थे. अंधेरे के कारण ड्राइवर अंदाजा नहीं लगा पाया और ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से भीषण टक्कर मार दी. एक्सीडेंट इतना भीषण था कि बोलेरो की पूरी छत उड़ गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी बोलेरो काफी दूर तक घिसटती चली गई.
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को इकट्ठा किया, जिसमें 3 महिला और दो पुरुषों की मौके पर मौत हो गई थी. इन मृतकों में पति-पत्नी भी हैं. बाकी उनके रिश्तेदार और परिवार के सदस्य हैं. किरन नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सभी मृतक देवरिया जिले के मडुआडीह के रहने वाले थे. मृतकों की शिनाख्त कैलाश (45) , कैलाश की पत्नी नीतू (38), दुक्खी (43 ), गुड्डी (40), रानी (11) शामिल हैं.
ये सड़क हादसा कितना भीषण था, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोलेरो के परखच्चे करीब 300 मीटर दूर तक उड़कर पहुंचे थे. हादसे का मंजर देख पुलिस अंदाजा लगा रही कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज रही होगी, क्योंकि ट्रैक्टर-ट्राली में घुसने के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. पूरी छत उखड़कर 300 मीटर में एक्सप्रेस-वे पर बिखर गई. वहीं शव करीब 200 मीटर दूरी तक बिखरे मिले और पूरी सड़क पर खून पड़ा हुआ था. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…