Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Azamgarh: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी बोलेरो

Azamgarh: इस बड़ी दुर्घटना में पति-पत्नी समेत परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है. हादसा इतना भीषण था कि, 200 मीटर की दूरी तक सभी शव बिखरे पड़े थे.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे की जांच करती पुलिस

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई है. बांस से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो घुसने के कारण ये हादसा हुआ. एक्सीडेंट इतना भीषण था कि 200 मीटर की दूरी तक सभी शव बिखरे पड़े थे.

सूत्रों के मुताबिक एक घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, बोलेरो सवार परिवार लखनऊ से अपने घर देवरिया जा रहा था. हादसा शनिवार रात 11:30 बजे अहरौला थाना इलाके के खदारामपुर गांव के पास हुआ. बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि, ट्रैक्टर ट्रॉली में बांस लदे थे, जो कि ट्रॉली से बाहर निकले थे. अंधेरे के कारण ड्राइवर अंदाजा नहीं लगा पाया और ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से भीषण टक्कर मार दी. एक्सीडेंट इतना भीषण था कि बोलेरो की पूरी छत उड़ गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसी बोलेरो काफी दूर तक घिसटती चली गई.

ये भी पढ़ें- ‘मोदी जी की मन की बात, मिलेट्स ब्रेकफास्ट के साथ’, ‘श्री अन्न’ कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को इकट्‌ठा किया, जिसमें 3 महिला और दो पुरुषों की मौके पर मौत हो गई थी. इन मृतकों में पति-पत्नी भी हैं. बाकी उनके रिश्तेदार और परिवार के सदस्य हैं. किरन नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

मृतकों की हुई शिनाख्त

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सभी मृतक देवरिया जिले के मडुआडीह के रहने वाले थे. मृतकों की शिनाख्त कैलाश (45) , कैलाश की पत्नी नीतू (38), दुक्खी (43 ), गुड्‌डी (40), रानी (11) शामिल हैं.

300 मीटर तक उड़े बोलेरो के परखच्चे

ये सड़क हादसा कितना भीषण था, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोलेरो के परखच्चे करीब 300 मीटर दूर तक उड़कर पहुंचे थे. हादसे का मंजर देख पुलिस अंदाजा लगा रही कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज रही होगी, क्योंकि ट्रैक्टर-ट्राली में घुसने के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. पूरी छत उखड़कर 300 मीटर में एक्सप्रेस-वे पर बिखर गई. वहीं शव करीब 200 मीटर दूरी तक बिखरे मिले और पूरी सड़क पर खून पड़ा हुआ था. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital