समृद्धि राजमार्ग पर सड़क हादसा
महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 8 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है. बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद एक लोहे के खंभे से टकरा गई. जिससे डीजल टैंक से इंजन तक सप्लाई करना पाइप फट गया और आग लग गई. जिसमें जलकर 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा 8 लोगों ने किसी तरह खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई.
जानकारी के मुताबिक बस में कुल 33 यात्री सवार थे. हादसा बुलढाणा जिले के दुसरखेड और सिंदखेड राजा के बीच पिंपलखुटा शिवार में समृद्धि राजमार्ग पर हुआ है. बस में सवार एक यात्री ने बताया कि हादसा करीब रात के डेढ़ बजे हुआ है. पुलिस के अनुसार, नागपुर से औरंगाबाद रूट पर बस पहले दाहिनी तरफ एक लोहे के खंभे से टकराने के बाद आने-जाने वाली लेन के बीच कंक्रीट से बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई.
कहा जा रहा है कि बस के पलटने से मेन गेट नीचे दब गया. जिससे यात्री अंदर ही फंस गए. तब तक बस में आग लग गई. जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और लोगों की जलने से मौत हो गई. बस में सवार 33 लोगों में से पुलिस ने 25 लोगों के शवों को बरामद कर लिया है. शव पूरी तरह से जले हुए हैं. जिनकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…