Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुंबई के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत, 8 लोग सुरक्षित बचाए गए

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

समृद्धि राजमार्ग पर सड़क हादसा

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 8 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है. बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद एक लोहे के खंभे से टकरा गई. जिससे डीजल टैंक से इंजन तक सप्लाई करना पाइप फट गया और आग लग गई. जिसमें जलकर 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा 8 लोगों ने किसी तरह खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई.

समृद्धि राजमार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बस में कुल 33 यात्री सवार थे. हादसा बुलढाणा जिले के दुसरखेड और सिंदखेड राजा के बीच पिंपलखुटा शिवार में समृद्धि राजमार्ग पर हुआ है. बस में सवार एक यात्री ने बताया कि हादसा करीब रात के डेढ़ बजे हुआ है. पुलिस के अनुसार, नागपुर से औरंगाबाद रूट पर बस पहले दाहिनी तरफ एक लोहे के खंभे से टकराने के बाद आने-जाने वाली लेन के बीच कंक्रीट से बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई.

यह भी पढ़ें-  Operation Satya: एक खौफनाक खेल, सिस्टम कैसे हुए फेल? भारत एक्सप्रेस पर सबसे बड़ा खुलासा, स्टिंग ऑपरेशन में कई चेहरे बेनकाब

25 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत

कहा जा रहा है कि बस के पलटने से मेन गेट नीचे दब गया. जिससे यात्री अंदर ही फंस गए. तब तक बस में आग लग गई. जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और लोगों की जलने से मौत हो गई. बस में सवार 33 लोगों में से पुलिस ने 25 लोगों के शवों को बरामद कर लिया है. शव पूरी तरह से जले हुए हैं. जिनकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital