कभी BJP के थे हुमायूं
Masjid In Murshidabad West Bengal: देश की सियासी चर्चा के केंद्र में इन दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) हैं. उन्होंने ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखी है. यह कार्यक्रम 6 दिसंबर को आयोजित किया गया था, जो अयोध्या में बाबरी मस्जिद के ढहाए जाने की तारीख है. हालांकि, क्या आपको बता हैं इससे पहले उनका नाता कांग्रेस और बीजेपी के साथ भी बड़ा गहरा रहा है.
‘बाबरी मस्जिद’ की नींव को लेकर कबीर ने कहा कि यह मस्जिद 300 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी और इसमें एक हेलिपैड, एक विश्वविद्यालय और एक अस्पताल भी होगा. आइये जानें उनका नया ऐलान और भाजपा के साथ उनके क्या संबंध थे?
हुमायूं कबीर ने घोषणा की है कि वह 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी बनाएंगे और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करेंगे. कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव में 135 उम्मीदवार उतारेगी और वह खुद को चुनाव का बड़ा गेमचेंजर मानते हैं.
हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) को टीएमसी ने बाबरी मस्जिद की नींव रखने के लिए निलंबित कर दिया था. कबीर ने पहले कांग्रेस और टीएमसी में काम किया था. सबसे बड़ी और खास बात की वह साल 2019 में भाजपा की टिकट से लोकसभा चुनाव भी लड़े थे. अब वह भाजपा के सियासत के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं.
ये भी पढ़ें: संसद में वार, पार्टी में प्यार! सुप्रिया, महुआ और कंगना का ‘दीवानगी’ गाने पर धमाल; देखें VIRAL VIDEO
हुमायूं कबीर का राजनीतिक करियर 1993 में कांग्रेस से शुरू हुआ था. उन्होंने 2011 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था और बाद में टीएमसी में शामिल हो गए थे. अब उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. कबीर पर 13 पुलिस मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ में उन्हें आरोपित किया गया है. ऐसे में अब देखना होगा कि उनका सियासी ग्राफ किस ओर जाता है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…