VIRAL VIDEO: जनता नेताओं के चिल्लमचोट के बारे में ही चर्चा करती है. अक्सर आपने देखा होगा कि नेताओं की बातों और बयानों को लेकर लोग आपस में भिड़ते रहते हैं. हालांकि, पर्दे के पीछे और कई बार पर्दे पर भी इन नेताओं के बीच में अच्छा खासा तालमेल नजर आता है. कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों बीजेपी सांसद कंगनौ रनौत, NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले और TMC सांसद महुआ मोइत्रा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीनों सांसद जमकर ठुमके लगाते नजर आ रही हैं.
नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी की शादी में तीन महिला सांसदों ने जमकर ठुमके लगाए. बीजेपी सांसद कंगना रनौत, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ पर डांस किया
डांस का वीडियो वायरल (kangana Ranaut Mahua Moitra Supriya Sule Video Viral)
इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें तीनों सांसद एक साथ स्टेज पर थिरकती नजर आ रही हैं. कंगना रनौत ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर डांस रिहर्सल की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वह महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ डांस की प्रैक्टिस करती दिख रही थीं.
BJP MP Kangana Ranaut, NCPSP MP Supriya Sule and TMC MP Mahua Moitra dance together at wedding of BJP MP Naveen Jindal’s daughter.pic.twitter.com/93RPJtU84D
— News Arena India (@NewsArenaIndia) December 7, 2025
सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया (Viral Video)
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. वहीं बहुत से लोग इन नेताओं के समर्थकों के मजे ले रहे हैं.
नवीन जिंदल के भाइयों ने भी किया डांस
नवीन जिंदल के भाइयों ने भी डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाए. नवीन जिंदल, प्रिथ्वीराज जिंदल, सज्जन जिंदल और रतन जिंदल ने डेलर मेहंदी के गाने ‘ना ना ना ना ना रे’ पर डांस किया. इस शादी की चर्चा मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. खास तौर से तीनों सांसदों का डांस लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

