देश

“मुसीबत में पत्नी का पैसा खर्च कर सकता है पति, लेकिन वापस लौटाना होगा”, महिलाओं को लेकर SC का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. शीर्ष अदालत ने कहा है कि महिला का स्त्रीधन उसकी संपूर्ण संपत्ति है. उसे अपनी संपत्ति को अपनी मर्ची से खर्च करने का पूरा अधिकार है. कोर्ट ने कहा कि महिला की संपत्ति उसके पति के साथ संयुक्त संपत्ति नहीं बन सकती है. हालांकि मुसीबत के समय पत्नी का पैसा पति खर्च कर सकता है, लेकिन इस पैसे को वापस पत्नी को लौटाना होगा.

केरल हाई कोर्ट का फैसला खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला देते हुए केरल हाई कोर्ट के 5 अप्रैल, 2022 के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें तलाक मंजूर करते हुए पति और सास से सोने के मूल्य के रूप में 890000 रुपये वसूलने के फैमिली कोर्ट के 2011 के आदेश को रद्द कर दिया था.

लालच बुरी बला है

शीर्ष अदालत ने इस तर्क को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि नवविवाहिता महिला को पहली रात ही सारे जेवरात से वंचित कर दिया जाना बिल्कुल विश्वसनीय नहीं है. कोर्ट ने कहा कि लालच बहुत ही खतरनाक प्रवृत्ति और मनुष्यों को बहुत घृणित अपराध करने के लिए बाध्य करती है.

यह भी पढ़ें- जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक हित के लिए किया जा सकता है निजी संपत्ति का इस्तेमाल- सुप्रीम कोर्ट

दरअसल, पत्नी ने दावा किया था कि 2003 में शादी की पहली रात उसके पति ने उससे सारे गहने ले लिए थे. हालांकि हाई कोर्ट ने साल 2009 में दायर की गई याचिका के कारण महिला की ओर से सद्भावना की कमी को जिम्मेदार ठहराया. जबकि पति-पत्नी का साथ 2006 में खत्म हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

21 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

54 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago