देश

आयुर्वेदिक या यूनानी चिकित्सक के रूप में पंजीकृत होकर लाइसेंस प्राप्त करने का अधिकार केवल उन छात्र को है जिसके पास बीएएमएस या बीयूएमएस की डिग्री है: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि आयुर्वेदिक या यूनानी चिकित्सक के रूप में पंजीकृत होकर लाइसेंस प्राप्त करने का अधिकार केवल उन छात्र को है जिसके पास बीएएमएस या बीयूएमएस की डिग्री है. न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर ने कहा कि ऐसी डिग्री लेने से पहले छात्र को पंजीकृत चिकित्सक के रूप में डाक्टरी करने का कोई अधिकार नहीं है.

न्यायमूर्ति ने कहा कि जो छात्र बीएएमएस/बीयूएमएस की पढ़ाई कर रहा है, वह डाक्टरी करने के अधिकार का दावा नहीं कर सकता है. उनके सभी पेपर पास करने और बीएएमएस या बीयूएमएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद ही छात्र पंजीकृत चिकित्सक के रूप में डाक्टरी करने के लिए लाइसेंस लेने का दावा कर सकता है. उन्होंने उक्त टिप्पणी करते हुए कई कालेजों से बीएएमएस और बीयूएमएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों की याचिका को खारिज करते हुए की.

छात्रों ने भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग अधिनियम, 2020 की धारा 15(1) को चुनौती दी थी जिसके अनुसार उन्हें डाक्टरी करने के लिए पहले नेशनल एग्जिट टेस्ट परीक्षा पास करना अनिवार्य था. छात्रों का कहना था कि उन्होंने भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के लागू होने के समय बीएएमएस या बीयूएमएस में दाखिला लिया था. इस तरह से उनलोगों को बाद में लागू किसी परीक्षा से गुजरने की जरूरत नहीं है. यह परीक्षा उनपर थोपा नहीं जा सकता.

कोर्ट ने उनकी इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि आयुर्वेदिक या यूनानी चिकित्सा व्यवसायी के रूप में डाक्टरी करने का लाइसेंस उनके बीएएमएस या बीयूएमएस पास किए जाने के बाद ही मिलेगा. यह चरण अभी बांकी है. उसने यह कहते हुए नेशनल एग्जिट टेस्ट परीक्षा लेने के फैसले को बरकरार रखा, जो बीएएमएस या बीयूएमएस परीक्षा पास करने के बाद उन्हें लाइसेंस लेने का हकदार बनाता है.

कोर्ट ने कहा कि एग्जिट परीक्षा एनईपी, 2020 के अनुरूप है और यह सार्वजनिक हित में है. इसका उद्देश्य आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में डाक्टरी करने वाले लोगों की गुणवत्ता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करना है. पंजीकृत चिकित्सक के रूप में डाक्टरी करने के लिए लाइसेंस का अधिकार एक बाद की अवस्था है, जो बीएएमएस या बीयूएमएस की डिग्री प्राप्त करने की शर्त पर है. इसलिए उसे अमान्य नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- जेल में बंद नेताओं को लोकसभा चुनाव में VC के माध्यम से प्रचार की अनुमति की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

6 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

15 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

30 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

30 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

30 minutes ago