फोटो- आईएएनएस
तेज रफ्तार ट्रेन के साथ इंस्टाग्राम रील के लिए शूट करने की दीवानगी की वजह से शुक्रवार को हैदराबाद में एक युवक की मौत हो गई. नौवीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र मोहम्मद सरफराज की सनत नगर में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वह अपने दो दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम रील के लिए एक वीडियो शूट कर रहा था. सरफराज, जो ट्रेन की ओर पीठ करके ट्रैक के करीब खड़ा था.
सरफराज के दोस्त खुद को बचाने के लिए दूर चले गए, लेकिन सरफराज ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया था.
ये भी पढ़ें:- Jammu Kashmir: बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, लश्कर का एक आतंकी ढेर, जवानों की शहादत का बदला लेने में जुटी सेना
लड़के के पिता ने कहा कि वह शुक्रवार की नमाज के लिए घर से निकला था और कुछ घंटे बाद उसके दो सहपाठी मुजम्मिल और सोहेल घर आए और उसे बताया कि वह बेहोश हो गया है. जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा मृत पड़ा हुआ है. रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया है. उन्होंने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…