बिजनेस

Go First ने रद्द की 12 मई तक की सभी फ्लाइट्स,यात्रियों का पैसा होगा वापस

Go First Crisis: गोफर्स्ट एयरलाइन (  Go first Airline ) के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं. कंपनी ने अभी इनसाल्वेंसी के लिए अर्जी दी है. अब कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए 12 मई तक की सभी फ्लाइट्स कैंसल करने की बात कही है. एयरलाइन्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते 12 मई 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.’ कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि, ‘टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को जल्द ही पूरा रुपया वापस किया जाएगा.’

आपको मालूम हो कि गो फर्स्ट ने इनसॉल्वेंसी की अर्जी ( go first files for insolvency ) देने के साथ 3 मई से तीन दिन के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं. इसके बाद इस अवधि को बढ़ाकर 9 मई तक कर दिया गया था. अब 12 मई तक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें- PMLA कानून के दायरे में आएंगे CA, CS , जेल जाने की भी आ सकती है नौबत

टिकट बिक्री पर लगी रोक-

डीजीसीए की तरफ से एयरलाइन को यात्रियों का पैसा लौटाने का निर्देश दे दिया गया है. वहीं,  गो फर्स्ट के खिलाफ इनसॉल्वेंसी याचिका पर गुरूवार को सुनवाई हुई थी. हालांकि कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रक लिया था लेकिन साथ ही एयरलाइन के टिकट बेचने पर रोक लगा दी गई है. जिसका मतलब है कि अब एयरलाइन नई बुकिंग्स नहीं ले सकता.

इसके अलावा अब अगली सुनवाई 8 मई को होगी. इस सुनवाई में कोर्ट 2 याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है. एक याचिका विमानन कंपनी के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस देने वाली एसएस एसोसिएट्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने दायर की है, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपए का दावा किया गया है. दूसरी याचिका एक पायलट ने दायर की है. उसने कंपनी पर एक करोड़ रुपए से अधिक का बकाया होने का दावा किया है. ये बकाया राशि पायलट की सेवाओं के बदले उसे  मिलनी थी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

12 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

18 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

37 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

40 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

54 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

59 minutes ago