दुनिया

Britain: लंदन में भारतीय मूल के पेंशनधारी पर पत्नी की हत्या का आरोप, खुद को किया पुलिस के हवाले

ब्रिटेन के ईस्ट लंदन इलाके में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने बताया कि वह खुद थाने में आया और बताया कि उसने अपनी 77 वर्षीय पत्नी को मार दिया है. सिंह मंगलवार शाम को ईस्ट लंदन के हॉर्नचर्च इलाके में थाने पहुंचे और खुद को पुलिस को हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस और पारामेडिक की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि देवी के सिर पर गंभीर चोट थी.

रेनहैम इलाके में चलाती थीं डाकघर

पुलिस के बयान में कहा गया है, कुछ समय बाद मौके पर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके परिजनों को घटना की जानकारी है और विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारी उनकी मदद कर रहे हैं. डेली मेल के अनुसार, हाल में सेवानिवृत्त होने से पहले सिंह और उनकी पत्नी पास के ही रेनहैम इलाके में डाकघर चलाती थीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंह और देवी के एक बेटा और दो बेटी हैं. वे मूल रूप से भारत से हैं, लेकिन 50 साल से ज्यादा समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘The Kerala Story’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़, 2023 की बनी 5वीं हाईएस्ट ओपनर

एचएएसडब्ल्यूए

देवी, जिन्हें अगले सप्ताह छुट्टी पर लैंजारोट जाना था, हैवरिंग एशियन सोशल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (एचएएसडब्ल्यूए) सामुदायिक केंद्र में नियमित रूप से जाती थीं. वहां उन्होंने योगाभ्यास किया और दोपहर के भोजन के लिए दोस्तों से मिलीं. देवी की मित्र निर्मला लील ने डेली मेल को बताया, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ है और वह चली गई है. मैंने उसे उसकी मौत से कुछ घंटे पहले देखा था. यह सच नहीं लगता कि मैं उसे दोबारा नहीं देख पाऊंगी.

लील ने कहा कि उसने हत्या से एक दिन पहले देवी से बात की थी और वह अच्छे मूड में लग रही थी. पुलिस ने सिंह के तीन मंजिल वाले घर की घेराबंदी कर दी है.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago