देश

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, बिहार के पैतृक गांव में ली आखिरी सांस

Pankaj Tripathi Father Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूटा है. उनके ऊपर से पिता का साया उठ गया है. अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता की 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने बिहार स्थित अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली. उन्हें लोग पंडित बनारस तिवारी के नाम से जानते थे. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा.

गांव से है पंकज को गहरा लगाव

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के लिए अपने गांव और मिट्टी को काफी वरीयता देते हैं. अक्सर वह इंटरव्यू देते वक्त अपने गांव और पिता को लेकर भावुक हुए हैं. पंकज का गांव बेलसंड बिहार के गोपालगंज जिले में पड़ता है और यहां की आबो-हवा आज भी विशुद्ध रूप से ग्रामीण है. पंकज त्रिपाठी वैसे रहते मुंबई में हैं. लेकिन, गोपालगंज स्थित अपने गांव में आना नहीं भूलते.

यह भी पढ़ें: Bihar Fodder Scam Case: लालू यादव को जेल या फिर से बेल… CBI की याचिका के खिलाफ राजद सुप्रीमो ने SC में दाखिल किया जवाब

पिता को नहीं पता था कि मैं फिल्मों में काम करता हूं: पंकज

गांव से लगाव का ही असर था कि इतनी संपन्नता होने के बावजूद इनके पिता बेलसंड में ही रहते थे. आर्थिक उन्नति के साथ उनके घर की भी तस्वीर और तकदीर बदली. यहां पर त्रिपाठी ने अपने परिजनों के लिए हर सुविधा तैयार कर रखी है.

हालांकि, मीडिया से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनकी उनके अचीवमेंट्स को लेकर उनके पिता को थोड़ी भी दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने यह भी बताया था कि उनके पिता को काफी दिनों तक यह भी नहीं पता था कि वो फिल्मों में काम करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

16 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

18 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

3 hours ago