IAS Santosh Verma Video Viral: पिछले कुछ दिनों से देश में सुर्खियां बटोर रहे मध्य प्रदेश के IAS संतोष वर्मा एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान अजाक्स (अजाक्स) के प्रदेश अध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने तीसरी बार विवादास्पद बयान दिया. इस बार उन्होंने सीधे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि SC-ST समुदाय के बच्चों के साथ न्यायपालिका में भेदभाव हो रहा है.
इससे पहले संतोष वर्मा ने आरक्षण खत्म करने के लिए अपनी अजीब शर्त रखी थी जिसके देशभर में निंदा हुई. उन्होंने कहा था कि अगर ब्राम्हण अपनी बेटी का हांथ हमारे बेटे को देदे या संबंध बन जाए तो हमें आरक्षण नहीं चाहिए. अब उन्होंने हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली और विश्वसनियता पर सवाल उठाए हैं.
संतोष वर्मा ने कहा कि हमारे (SC-ST) बच्चे IAS-IPS बन जाते हैं, लेकिन सिविल जज नहीं बन पाते. हालिया सिविल जज भर्ती परीक्षा में एक भी SC-ST उम्मीदवार चयनित नहीं हुआ. हाईकोर्ट ने 50% कटऑफ तय कर रखा है, लेकिन हमारे बच्चों को 49.95 अंक तक दिए जा रहे हैं. 50 नहीं. इंटरव्यू में भी 20 की जगह सिर्फ 19 अंक दिए जा रहे हैं. ये सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है ताकि SC-ST बच्चे सिविल जज न बन सकें. उन्होंने कहा कि
‘ये हमारा हाईकोर्ट कर रहा है, जिससे न्याय की उम्मीद की जाती है. जिसे हम बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के संविधान के अनुसार चलने की गारंटी मानते हैं, वहीं से ये भेदभाव हो रहा है. ये कौन सा आरक्षण है? कौन सा नियम है?’
एक दिन पहले ही संतोष वर्मा ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की तारीफ में कहा था कि तुम कितने संतोष वर्मा को मारोगे, हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा. इस बयान के जवाब में सपाक्स (सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण समाज) की महिला विंग ने कड़ी चेतावनी दी है. संगठन की ओर से कहा गया कि अगर हर घर से संतोष वर्मा निकलेंगे, तो हर घर से चंडी भी निकलेगी, जिसे तुम रोक नहीं पाओगे.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के घाव पर नमक! कर्नाटक के बाद पंजाब में सियासी संकट, क्यों एक्टिव हुए राहुल गांधी?
बता दें संतोष वर्मा लगातार तीसरी बार इस तरह के विवादास्पद बयानों से सुर्खियों में हैं. पहले ‘ब्राह्मण बेटी’ वाला बयान, फिर ‘हर घर से संतोष वर्मा’ और अब हाईकोर्ट पर सीधा आरोप लगाया है. इन बयानों ने सामाजिक तनाव को और बढ़ा दिया है. वहीं उन का विरोध करने के लिए सड़कों पर भी उतर आए हैं.
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…