Bharat Express DD Free Dish

कांग्रेस के घाव पर नमक! कर्नाटक के बाद पंजाब में सियासी संकट, क्यों एक्टिव हुए राहुल गांधी?

Congress Political Crisis In Punjab: कर्नाटक में सियासी संकट का सामना कर रही कांग्रेस के सामने पंजाब नई मुसीबत के रूप में खड़ा हो गया है. बताया जा रहा है कि अब यहां राहुल गांधी एक्टिव (Rahul Gandhi) हो गए हैं.

Congress Political Crisis In Punjab After Karnataka Action On Navjot Kaur Sidhu Rahul Gandhi Active

Congress Political Crisis In Punjab: कांग्रेस में आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही. एक तरफ कर्नाटक में मामला गर्माया हुआ है. हाई कमान से लेकर पार्टी अध्यक्ष तक इसपर कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं. दूसरी ओर अब नया बघेड़ा पंजाब में खड़ा हो गया है. बताया जा रहा है इसे लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी एक्टिव हो गए हैं.

कर्नाटक के बाद अब पंजाब इकाई (Punjab Congress) में नेताओं के बीच तनातनी जारी है. खबर है कि हालात संभालने के लिए कांग्रेस आलाकमान सक्रिय हो गया है. कहा जा रहा है कि सांसद राहुल गांधी ने भी इस संबंध में बैठक बुलाई थी. इस बीच पंजाब में आरोप प्रत्यारोप का दौर चला है.

नवजोत कौर सिद्धू का बयान बढ़ा तनाव

नवजोत कौर सिद्धू के बयान के बाद कांग्रेस की पंजाब इकाई में तनाव बढ़ गया है. कौर ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष (Punjab Congress Leader) अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला करते हुए उन पर पार्टी को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नोटिस ऐसी जगह से जारी किए जा रहे हैं जिसका कोई आधार ही नहीं है. उन्होंने वडिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 ‘कुशल, ईमानदार और वफादार’ नेता उनके संपर्क में हैं, जिन्हें वडिंग ने कांग्रेस पार्टी से अलग कर दिया है.

सिद्धू की नाराजगी क्यों?

नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं. उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है. ऐसा इसलिए कि उन्होंने CM की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाली बात कही थी. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान से इनकार किया और कहा कि उसे गलत तरीके से पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम पर संसद में गरमाया माहौल, डॉ. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सुखजिंदर सिंह रंधावा का जवाब

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर कहा कि अब वह कोर्ट में बात करेंगे. उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसी बातें होती रहती हैं, इसमें नया कुछ नहीं है. खैर अब देखना होगा की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक्टिव होने से पंजाब में कांग्रेस की नाव किस डगर जाती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read