देश

IAS VS IPS In Karnataka: आईएएस बनाम आईपीएस लड़ाई में कर्नाटक सरकार ने दोनों को जारी किया नोटिस

कर्नाटक में महिला आईएएस और महिला आईपीएस अधिकारियों के बीच घमासान जारी है. इस कड़ी में कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को परस्पर विरोधी आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस अधिकारी डी. रूपा मौदगिल को उनके सार्वजनिक लड़ाई पर नोटिस जारी किया. सूत्रों के मुताबिक, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) ने अधिकारियों से कहा है कि वे मीडिया के पास न जाएं और न ही एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा करें. अंडर सेकेट्ररी जेम्स तारकन ने नोटिस जारी कर उन्हें नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी.

सरकार को बदनाम करने की हरकतें

नोटिस में कहा गया है, “अपनी आपत्तियों और शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक मंच होने के बावजूद, आप मीडिया के सामने शर्मिदगी और सरकार को बदनाम करने की हरकतें कर रहे हैं. ” इसमें आगे कहा गया,  “एक सरकारी अधिकारी होने के नाते, यह आचरण मान्य नहीं है और सेवा नियमों के विरुद्ध है. नियमों के मुताबिक सिर्फ सेवारत ड्यूटी और सरकारी परियोजनाओं की जानकारी देने के लिए मीडिया से संपर्क किया जा सकता है. मीडिया में बयान देने से बचना चाहिए.”

सेवा नियमावली के सर्कुलर का करें पालन

दोनों अधिकारियों को सख्त आदेश दिया गया है कि मीडिया के बीच न जाएं और सेवा नियमावली के सर्कुलर का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें. यह नोटिस मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निर्देश पर जारी किया गया है. दोनों अफसरों ने एक-दूसरे के खिलाफ शासन की मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से शिकायत की थी. सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी इस मामले पर चर्चा हुई थी. वहीं अधिकारियों की सार्वजनिक लड़ाई से सरकार की छवि पर असर पड़ने को लेकर मंत्रियों ने चिंता जताई थी.

ये भी पढ़ें: ‘हमारे शहर मुंबई पर हमला करने वाले नॉर्वे -इजिप्ट से नहीं आए थे, वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं’- लाहौर में बैठकर जावेद अख़्तर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

पति को कहा मानसिक रूप से बीमार

रोहिणी सिंदूरी के पति ने रूपा को मानसिक रूप से बीमार कहा था, जबकि रोहिणी ने उन्हें मीडिया के सामने जल्द से जल्द ठीक होने के लिए कहा था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपा ने डिलीट किए गए मैसेज का एक स्क्रीन शॉट पोस्ट किया और आरोप लगाया कि रोहिणी ने व्हाट्सऐप पर न्यूड तस्वीरें भेजी थीं. उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई आईएएस अधिकारी उन्हें न्यूड तस्वीरें भेज सकता है? रूपा द्वारा रोहिणी की निजी तस्वीरें प्रकाशित करने और आरोप लगाने के बाद दोनों महिला अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

8 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

8 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

8 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

9 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

9 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

9 hours ago