देश

न टेंट न बैंड सिर्फ माला और मिठाई… IAS ने महज 2 हजार रुपये में IPS के साथ रचाई शादी

IAS-IPS Love Story: आज कल शादियों में जहां लोग लाखों-करोड़ों रुपये खर्च डालते हैं. ट्रेंट से लेकर बैंड तक पर पैसों की बारिश करते हैं, वहीं एक शादी ऐसी भी हुई जहां महज 2 हजार रुपये खर्च किए गए. शादी किसी आम इंसान की नहीं बल्कि IAS और IPS की हुई है. वीवीआईपी कपल ने अपनी शादी बेहद साधारण तरीके से की है.

शादी में दिया सादगी का परिचय

दरअसल, रायगढ़ जिले में पदस्थ ट्रेनी आईएएस अधिकारी युवराज मरमट तेलंगाना कैडर की आईपीएस मोनिका के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी शादी में सादगी का परिचय दिया है. दोनों ने कोर्ट में एक दूसरे को माला पहनाईं और वहां मौजूद लोगों को मिठाई बांटी. इन सब में खर्च बस 2 हजार रुपये आया.

शादी में रायगढ़ के कलेक्टर तरण प्रकाश सिन्हा और जिला पंचायत के सीईओ जितेंद्र यादव शामिल हुए. उन्होंने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी. अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने युवराज मरमट और पी. मोनिका को विवाह कराया.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: ऐसे चांद की सतह पर उतरा रोवर प्रज्ञान, ISRO ने जारी किया शानदार वीडियो

आईएएस युवराज मरमट ने BHU से की है पढ़ाई

आईएएस युवराज मरमट ने आईआईटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई की है. चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, वह दृढ़ रहे और अपने छठे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 458वीं रैंक हासिल करने में सफल रहे, जिसके परिणामस्वरूप 2022 में एक आईएएस अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई. युवराज, मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के मलारना चौध के रहने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago