दुनिया

PM Modi in Greece: ग्रीस में पीएम मोदी को मिला सम्मान, राष्ट्रपति ने दिया ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’

PM Modi in Greece: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू द्वारा ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. यह ग्रीस का दूसरा सर्वोच्च सम्मान है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू और ग्रीस की सरकार का आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने कहा कि यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है.पीएम मोदी ने कहा कि मैंने 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से इसे स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया.

दोनों देशों के बीच संबंधों और आपसी सहयोग के मुद्दे पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ग्रीस ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया. यूक्रेन मुद्दे पर दोनों देश कूटनीति और बातचीत का समर्थन करते हैं. संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्रीस के सहयोग के लिए मैंने उन्हें (ग्रीक पीएम) धन्यवाद दिया, मैं भारत की G20 अध्यक्षता के लिए उनकी शुभकामनाओं और प्रोत्साहन के लिए उनका आभारी हूं.” उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कुशल प्रवासन को आसान बनाने के लिए, हमने जल्द ही एक प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौता करने का निर्णय लिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में हम सैन्य संबंधों के साथ-साथ रक्षा उद्योग को सशक्त बनाने पर सहमत हुए हैं. आज हमने आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की. हमने तय किया है कि NSA स्तर का एक संवाद मंच भी होना चाहिए. प्रधानमंत्री और मैं इस बात से सहमत हैं कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी इसमें बढ़ोतरी की अपार संभावनाएं हैं. इसलिए हमने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का निर्णय लिया है.

40 बाद कोई भारतीय पीएम पहुंचे हैं ग्रीस

उन्होंने कहा कि 40 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस आए हैं. फिर भी ना तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई ना ही रिश्तों की गर्मजोशी में कमी है. इसलिए आज पीएम (ग्रीस) और मैंने भारत-ग्रीस संबंधों को रणनीतिक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है. हमने रक्षा और सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, नई और उभरती प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाने और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का निर्णय लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago