क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
अपने पाकिस्तानी दोस्त के साथ अंजू (फोटो फाइल)
Anju-Nasrullah Love Story: भारत से पाकिस्तान से गई अंजू को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आती रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू अब फिर से पाकिस्तान से भारत आना चाहती हैं. वहीं पाक में उसका पति नसरुल्लाह अब उसे भारत आने देना नहीं चाहता है और उसके बच्चों को भी अपने मुल्क लाना चाहता है. वहीं भारत में अंजू के पति अरविंद मीडिया के हवाले से अपनी बातें सामने रखता है. हाल ही में अरविंद से एक इंटरव्यू में अंजू को लेकर कई सवाल पूछे गए कि क्या अंजू अगर फिर से वापस भारत आती है तो क्या वह फिर उसे अपने साथ रख लेगा. क्या वो सबकुछ भुलाकर अंजू को माफ कर देगा और फिर से उसे अपने साथ रख लेगा.
अरविंद ने इन सभी सवालों का जवाब दिया और अपने बच्चों का जिक्र करते हुए बताया कि, “अंजू यहां से जाने से पहले सभी का पासपोर्ट बनवाने के लिए कह रही थी. हालांकि उनसे पहले अपना बनवा लिया था.
अरविंद ने आगे कहा कि अंजू मुझे सभी बातें शेयर किया करती थी, लेकिन कभी पाकिस्तान और नसरुल्लाह को लेकर कोई बात नहीं बतायी. अंजू के पति ने यह सभी बातें एक निजी चैनल से बात करते हुए कही हैं. अरविंद ने नसरुल्ला को लेकर कहा कि वो कह रहा है कि भारत में अंजू को खतरा है लेकिन उसे पाकिस्तान में ही खतरा है भारत में नहीं. अगर कोई खतरा है उसे ही बताना चाहिए कि भारत में उसे किसी से खतरा है.
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande: ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे पिता, 68 साल की आयु में निधन
अंजू से जब फिर से यह सवाल पूछा गया कि अगर अंजू वापस आती है तो क्या वह उसे एक्सेप्ट कर लेंगे. इस पर अरविंद ने जवाब दिया मुझे उसे स्वीकार नहीं करना है यदि बच्चे कहेंगे तो ही कुछ होगा. सब कुछ मैंने बच्चों पर छोड़ रखा है. उन्होंने आगे कहा कि अभी उसने बच्चों को किसी सुरक्षित जगह पर भेज दिया. फिर इसके बाद अरविंद से सवाल किया गया कि क्या वह बच्चों को अंजू के पास भेजेंगे ? इस पर अरविंद ने बताया कि यह बच्चे तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है, लेकिन वह खुद ही अंजू के साथ जाने के लिए मना कर रहे हैं. बता देंगे नसरुल्ला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अंजू के बच्चों को पाकिस्तान लाएगा. वह अंजू से प्यार करता है, कोई टाइम पास नहीं है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…