देश

MP News: प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा ने मध्यप्रदेश सरकार को बदनाम करने का लगाया आरोप

MP News: इंदौर में बीजेपी की शिकायत के आधार पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रमुख कमल नाथ समेत कई कांग्रेस नेताओं पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शनिवार, 12 अगस्त को इंदौर में भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संचार) जयराम रमेश और कमल नाथ सहित कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठे पोस्ट किए हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस पर पार्टी और मध्यप्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए कथित तौर पर फर्जी पत्र के आधार पर झूठे सोशल मीडिया पोस्ट करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: “हम देश के लिए मर तो नहीं सकते लेकिन हम…”, तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद अहमदाबाद में बोले अमित शाह

क्या है मामला?

प्रियंका गांधी ने एक सोशल मीडिया पर दावा किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनका भुगतान 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही जारी किया जाता है. प्रियंका ने पोस्ट में कहा था, “कर्नाटक में भाजपा की भ्रष्ट सरकार 40% कमीशन वसूलती थी. मध्यप्रदेश में भाजपा अपने ही भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है. कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को हटा दिया, अब मध्य प्रदेश की जनता हटायेगी” उन्होंने पोस्ट में आरोप लगाया, ”सरकार सत्ता से 50% कमीशन ले रही है.” कमलनाथ ने भी इसी तरह के पोस्ट किए.

प्रियंका गांधी के आरोप को झूठा बताते हुए, एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले कांग्रेस नेता से उनके आरोप का समर्थन करने के लिए सबूत मांगा. इसके बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दल झूठ फैला रहा है. शुक्रवार शाम को ग्वालियर पुलिस ने प्रियंका गांधी की पोस्ट के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

-भारत एक्सप्रसेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

20 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

30 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago