खेल

Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ विस्फोटक पारी के साथ शुभमन गिल की फॉर्म में वापसी, युवा ओपनर ने बताया ‘सीक्रेट’

Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है. शनिवार को इस सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने मेजबानों को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से मात दे दी. भारत की तरफ से युवा ओपनर्स शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और कैरेबियाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. दोनों ओपनर्स के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई.

भारत ने 179 के लक्ष्य को 18 गेंद रहते हासिल कर लिया. यशस्वी ने जहां नाबाद 84 रन बनाए, वहीं गिल ने भी 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली. शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और 5 छक्के जड़े. शुभमन के लिहाज से ये पारी काफी महत्वपूर्ण कही जा सकती है क्योंकि शुरू के तीन मैचों में गिल का बल्ला खामोश रहा था. वहीं एशिया कप से पहले युवा ओपनर का फॉर्म में वापस आना टीम मैनेजमेंट को सुकून देने वाला होगा.

पिच थोड़ी बेहतर थी- गिल

गिल का वनडे और टेस्ट में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था. ऐसे में एक मैच विनिंग पारी खेलने के बाद शुभमन ने प्रतिक्रिया दी है. अपने साथी क्रिकेटर अर्शदीप से बात करते हुए गिल ने कहा, “शुरू के तीन मैचों में मैं 10 रन भी नहीं बना पाया था. चौथे मैच में पिच थोड़ी बेहतर थी और मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता था. एक बार जब अच्छी शुरूआत मिल गई तो हम इसका अच्छा अंत करना चाहते थे.”

ये भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, तोड़ डाला हिटमैन का 14 साल पुराना ये रिकॉर्ड

आज खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला

युवा ओपनर ने कहा, “टी20 इसी तरह का फॉर्मेट होता है.आपकी कोशिश तेजी से रन बटोरने पर होती हैं और ऐसे में ज्यादा सोचने का वक्त नहीं होता है. अपने बेसिक्स पर लौटना जरूरी होता है. आपको पता करना होता है कि आपसे गलती कहां पर हो रही है. आप उन तरीकों पर गौर करते हैं जब आप रन बना रहे होते थे. मेरा मानना है कि मैंने शुरू के तीनों मैचों में कोई गलती नहीं की लेकिन मैं अपने स्कोर को आगे नहीं बढ़ा सका था.” बता दें कि सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें सीरीज में 2-2 मैच जीत चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

5 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

5 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

11 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

28 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

31 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

34 minutes ago