इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (आईआईसीसी) के आगामी 11 अगस्त को होने वाले चुनाव की सरगर्मियां तेज़ होती जा रही हैं. नई दिल्ली के पूर्वी निज़ामुद्दीन के न्यू होराइज़न स्कुल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व सचिव और आईआईसीसी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अफ़ज़ल अमानुल्लाह ने कहा कि आईआईसीसी क़ौम व मिल्लत का एसा सेंटर है जहां से समाज के लिए बहुत सारे बड़े-बड़े काम किए जा सकते हैं. लेकिन ये तभी संभव है जब आईआईसीसी का नेतृत्व किसी योग्य, ईमानदार और समाज का दर्द रखने वालों के हाथों में हो. अफ़ज़ल अमानुल्लाह ने कहा कि देश में मुसलमानों के सामने कई सारी समस्याएं हैं जिसके समाधान की आवश्यकता है. आईआईसीसी इस दिशा में बड़ी भूमिका निभा सकता है. अमानुल्लाह ने बड़ी संख्या में मौजूद मतदाताओं से कहा कि वो उन्हें और उनकी टीम को एक मौक़ा दें. वो सेंटर को मुस्लिम समाज के लिए एक उपयोगी संस्थान बना देंगे.
सभा को संबोधित करते हुए टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह के प्रवक्ता और बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी के उम्मीदवार डॉ एम रहमतुल्लाह ने कहा कि अफ़ज़ल अमानुल्लाह और उनकी टीम के सभी सदस्य योग्य, अत्याधिक शिक्षित, अनुभवी और ईमानदार हैं. अगर इनके हाथों में आईआईसीसी की कमान आती है तो समाज और देश का भला होगा. वरिष्ठ पत्रकार और अकादमिशियन डॉ रहमतुल्लाह ने कहा कि पिछले बीस वर्षों से एक ही पैनल के लोगों की कार्यशैली और अयोग्य लीडरशिप से आईआईसीसी के सदस्य ऊब चुके हैं. इसलिए मतदाताओं ने इस बार साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को विजयी बनाने का मन बना लिया है. आईआईसीसी के सदस्यों के मिल रहे सहयोग से उत्साहित टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह जीतने के बाद प्रथम 6 माह के कार्ययोजनाओं पर काम करना शुरू कर चुकी है.
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार बदरुद्दीन ख़ान ने कहा कि अफ़ज़ल अमानुल्लाह साहब की योग्यता और अनुभव को मतदाताओं ने काफ़ी गंभीरता से लिया है. यही कारण है कि उनके विरोधी अब निगेटिव प्रोपगेंडा फैलाने और साज़िश करने में जुट गए हैं. लेकिन विरोधी अपने उद्देश्य में कफ़ी सफल नहीं हो पाएं. बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के एक अन्य उम्मीदवार कमाल फ़ारूक़ी ने आईआईसीसी की वर्तमान स्थिति और इस बार के चुनाव में अलग-अलग पैनल के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. फ़ारूक़ी ने कहा कि टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह ही आईआईसीसी को नई ऊंचाई तक ले जा सकती है.
टीम के सिकंदर हयात ख़ान ने अपनी और टीम की साफ़ छवि और समाजिक कार्यों के अनुभव की चर्चा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह से बेहतर कोई भी पैनल या टीम नहीं है. अतहर ज़या ने जीतने के बाद समय सीमा में अपने वायदे पूरा करने की बात कही. बीओटी के उम्मीदवार सोहैल रफ़त ने कहा कि आईआईसीसी के सदस्यों का मिल रहा समर्थन टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह के उत्साह का कारण है. उन्होंने अपनी पूरी टीम को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं के पास अवसर है अच्छी टीम को चुनने का. सभा से सैयद फ़ैसल अली, जावेद ख़ान, साजिद मलिक, एडवोकेट मो. साजिद समेत कई लोगों ने संबोधित किया. इस अवसर पर पूर्वी निज़ामुद्दीन और आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.
-भारत एक्सप्रेस
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…