Categories: नवीनतम

Patanjali के Coronil को कोविड-19 का इलाज बताने के दावों को हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने Ramdev को दिया आदेश

बाबा रामदेव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को उस दावे को सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश दिया है, जिसमें उन्होंने कोरोनिल को कोरोना महामारी का इलाज होने की बात कही थी. हाईकोर्ट ने कहा कि बाबा रामदेव को 3 दिन के अंदर सोशल मीडिया से बयान हटाना होगा.

इसलिए दायर की गई याचिका

कोरोनिल को कोरोना महामारी का इलाज होने के दावे पर बाबा रामदेव के खिलाफ कई डॉक्टरों के संगठनों की याचिका पर हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया है. याचिका में रामदेव, उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ दायर की गई थी.


ये भी पढ़ें: मेधा पाटकर के मामले में अब सुनवाई 4 सितंबर को, कोर्ट ने उपराज्यपाल ऑफिस को जारी किया नोटिस


जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने पक्षकारों की दलीलें सुनी थीं और इसके बाद 21 मई को इस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि याचिका में इस बात का उल्लेख किया गया था कि रामदेव ने कोरोनिल के बारे में निराधार दावे किए थे. यह कोविड-19 इलाज में कारगर नहीं है.

इस संगठनों ने दायर की थी याचिका

याचिका में कहा गया था कि कोरोनिल को केवल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा के रूप में लाइसेंस दिया गया था, जबकि रामदेव का दावा इसके ठीक उलट था.

बता दें कि ऋषिकेश, पटना और भुवनेश्वर स्थित एम्स के तीन रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ-साथ चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, पंजाब के रेजिडेंट डॉक्टर यूनियन, लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और हैदराबाद के तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 2021 में रामदेव और अन्य के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

3 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

23 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago