Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Flood Alert

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में बाढ़, जलभराव और हादसों से हालात बिगड़े हैं.

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से साहेबगंज, पारू और सरैया के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर तटबंधों की निगरानी, नावों की व्यवस्था और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं.

आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर सिस्टम अगले 48-60 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का कारण बन सकता है. यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में बाढ़ व भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में उमस बनी रह सकती है.

जम्मू-कश्मीर की तवी नदी में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए भारत ने पाकिस्तान को अलर्ट किया है. यह जानकारी मानवीय आधार पर साझा की गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक के बीच यह पहली बातचीत है.