आज का मौसम.
Aaj Ka Mausam IMD Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, इस वक्त देश के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. जबकि, पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि पश्चिम बंगाल उड़ीसा और कर्नटक में लू चलने की पूरी संभावना है. इतना ही नहीं, पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बार्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश भी होगी. स्काईमेट (मौसम पूर्वानुमान एजेंसी) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, मध्य और क्षोभमंडल में पछुआ हवाओं को एक गर्त के रूप में देखा जा सकता है. जो कि समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है. इसके अलावा बांग्लादेश और उसके आसपास के निचले स्तरों पर चक्रवात की स्थिति बनी हुई है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंक्रवाती संचरण की वजह से एक पूर्वी- पश्चिमी ट्रफ रेखा बांग्लादेश (उत्तरी), असम होते हुए अरुणाचल प्रदेश (दक्षिण-पूर्व) तक बनी हुई है. इसके अलावा पूर्वी विदर्भ से लेकर दक्षिणी तमिलनाडु, कर्नाटक तक पश्चिमी हवा का विक्षोभ बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल, शुक्रवार से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय का क्षेत्र प्रभावित हो सकता है. जिसकी वजह से मौसम में और अधिक बदलाव देखने में आ रहा है.
स्काईमेट (मौसम पूर्वानुमान एजेंसी) के मुताबिक, 4 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में कमोबेश बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा हल्की बारिश होने की संभावना भी है. आईएमडी (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह दिल्ली का तापमान अधिकतम 35-37 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि, न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियल रहने का अनुमान है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले दो-तीन दोनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके अलावा 24 घंटों के दौरान बर्फबारी हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत में अगले चार-पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के सामने शख्स ने चाकू से काटा खुद का गला, जांच में जुटी पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…