कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निकाला.
Congress expelled Sanjay Nirupam: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानबाजी के बाद मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता संजय निरूपम को 6 साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर दिया. इससे पहले उन्हें कल स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया था. इससे पहले उन्होंने पार्टी के फैसलों पर कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा और स्टेशनरी मुझ पर नहीं खर्च करनी चाहिए. कल मैं बड़ा फैसला कर लूंगा.
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था. हमने उसे हटा दिया है. जिस प्रकार से उनके बयान आ रहे हैं वे पार्टी विरोधी हैं. बता दें कि 31 मार्च को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी. इसमें संजय निरूपम का नाम भी था. माना जा रहा है कि संजय गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं.
स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नाम अलग करने के बाद संजय निरूपम ने कहा कि पार्टी अपनी बची खुची ऊर्जा और स्टेशनरी मेरे लिए खर्च नहीं करे. वैसे भी पार्टी आर्थिक संकट से गुजर रही है. मैंने जो एक सप्ताह की बात की थी वह आज पूरी हो गई है. कल मैं फैसला ले लूंगा.
बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन में है. 27 मार्च को शिवसेना उद्धव गुट ने 17 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. इस लिस्ट में मुंबई नाॅर्थ-वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है. यहां से निरुपम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. उन्हें स्वयं राहुल गांधी ने यहां से टिकट मिलने का भरोसा दिया था.
टिकटों के ऐलान के बाद संजय ने कहा था कि कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए जान-बूझकर ऐसी हरकत की जा रही है. उद्धव ठाकरे जिसे उम्मीदवार बनाया है वह खिचड़ी स्कैम का मुख्य आरोपी है. बता दें कि मुंबई नाॅर्थ वेस्ट सीट अमोल के पिता गजानन कीर्तिकर सांसद हैं. वे सीएम एकनाथ शिंदे के गुट में हैं. 2019 में उन्होंने संजय निरुपम को 2 लाख से वोटों से पराजित किया था.
ये भी पढ़ेंः Weather News: देश के इन 3 बड़े राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
ये भी पढ़ेंः कर्नाटक हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के सामने शख्स ने चाकू से काटा खुद का गला, जांच में जुटी पुलिस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…