Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कर्नाटक हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के सामने शख्स ने चाकू से काटा खुद का गला, जांच में जुटी पुलिस

Karnataka High Court Man cuts own throat: पुलिस के अनुसार मैसुरु के रहने वाले श्रीनिवास ने अदालत के कक्ष संख्या 1 गेट पर सुरक्षा कर्मियों को एक फाइल सौंपी इसके बाद वह अंदर की घुसा और मुख्य न्यायाधीश के सामने खुद का गला रेतने की कोशिश की.

Karnataka High Court Man cuts own throat

कर्नाटक हाईकोर्ट में युवक ने किया सुसाइड का प्रयास.

Karnataka High Court Man cuts own throat: कर्नाटक केे हाईकोर्ट परिसर में बुधवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां एक मामले की सुनवाई के दौरान शख्स चाकू लेकर पहुंचा और उसने मुख्य न्यायाधीश के विपिनचंद्र अंजारिया के सामने गला रेतकर खुदकुशी करने की कोशिश की. इसके बाद अफरातफरी मच गई. पुलिस के अनुसार मैसुरु के रहने वाले श्रीनिवास ने अदालत के कक्ष संख्या 1 गेट पर सुरक्षा कर्मियों को एक फाइल सौंपी इसके बाद वह अंदर की घुसा और मुख्य न्यायाधीश के सामने खुद का गला रेतने की कोशिश की.

वहां मौजूद अधिकारियों की मानें तो इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि अभी खुदकुशी को लेकर कुछ भी पता नहीं चल पाया है. मौके पर कोई प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है. मुख्य न्यायाधीश अंजारिया ने इस दौरान हाईकोर्ट में सुरक्षा चूक पर चिंता व्यक्त की.

मुख्य न्यायाधीश ने जताई चिंता

मुख्य न्यायाधीश ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों को तुरंत कोर्ट में तलब किया. उन्होंने कहा कि धारदार हथियारों के साथ कैसे कोई व्यक्ति कोर्ट परिसर के अंदर दाखिल हो गया. उन्होंने अधिकारियों को निष्कर्ष और सबूतों को रिकाॅर्ड करने का आदेश दिया. वहीं अदालत ने कहा कि खुदकुशी करने वाले ने जो दस्तावेज पुलिस को दिए थे वह उसकी जांच नहीं करेगी. क्योंकि इन्हें किसी नामित वकील द्वारा पेश नहीं किया गया. पुलिस फिलहाल यह पता करने में जुटी है कि उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की? वहीं दूसरी ओर पुलिस श्रीनिवास के होश में आने का इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ेंः Weather News: देश के इन 3 बड़े राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

ये भी पढ़ेंः “शराब नीति घोटाले के सरगना और षड्यंत्रकारी हैं केजरीवाल”, ईडी ने हाई कोर्ट में कहा- पॉलिसी बनाने में सीधे शामिल थे दिल्ली सीएम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital