देश

कर्नाटक हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के सामने शख्स ने चाकू से काटा खुद का गला, जांच में जुटी पुलिस

Karnataka High Court Man cuts own throat: कर्नाटक केे हाईकोर्ट परिसर में बुधवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां एक मामले की सुनवाई के दौरान शख्स चाकू लेकर पहुंचा और उसने मुख्य न्यायाधीश के विपिनचंद्र अंजारिया के सामने गला रेतकर खुदकुशी करने की कोशिश की. इसके बाद अफरातफरी मच गई. पुलिस के अनुसार मैसुरु के रहने वाले श्रीनिवास ने अदालत के कक्ष संख्या 1 गेट पर सुरक्षा कर्मियों को एक फाइल सौंपी इसके बाद वह अंदर की घुसा और मुख्य न्यायाधीश के सामने खुद का गला रेतने की कोशिश की.

वहां मौजूद अधिकारियों की मानें तो इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि अभी खुदकुशी को लेकर कुछ भी पता नहीं चल पाया है. मौके पर कोई प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है. मुख्य न्यायाधीश अंजारिया ने इस दौरान हाईकोर्ट में सुरक्षा चूक पर चिंता व्यक्त की.

मुख्य न्यायाधीश ने जताई चिंता

मुख्य न्यायाधीश ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे अधिकारियों को तुरंत कोर्ट में तलब किया. उन्होंने कहा कि धारदार हथियारों के साथ कैसे कोई व्यक्ति कोर्ट परिसर के अंदर दाखिल हो गया. उन्होंने अधिकारियों को निष्कर्ष और सबूतों को रिकाॅर्ड करने का आदेश दिया. वहीं अदालत ने कहा कि खुदकुशी करने वाले ने जो दस्तावेज पुलिस को दिए थे वह उसकी जांच नहीं करेगी. क्योंकि इन्हें किसी नामित वकील द्वारा पेश नहीं किया गया. पुलिस फिलहाल यह पता करने में जुटी है कि उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की? वहीं दूसरी ओर पुलिस श्रीनिवास के होश में आने का इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ेंः Weather News: देश के इन 3 बड़े राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

ये भी पढ़ेंः “शराब नीति घोटाले के सरगना और षड्यंत्रकारी हैं केजरीवाल”, ईडी ने हाई कोर्ट में कहा- पॉलिसी बनाने में सीधे शामिल थे दिल्ली सीएम

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

39 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago