UP के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित
उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के 1370 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं घाघरा, शारदा, गंगा, राप्ती, और रोहिणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं है. हालात की गंभीरता को देखने के लिए CM आदित्यनाथ ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया.
गौरतलब CM योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में फौरन राहत कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं. बाढ़ प्रभावित जिलों में NDRF, SDRF और flood pac की पर्याप्त टीमें तैनात करने के निर्देश दिये है. CM ने प्रदेश में बारिश, आसमानी बिजली गिरने, से डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को राहत राशि तत्काल बांटे जाने के निर्देश दिए हैं.CM ने कुदरती आपदाओं में घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार अतिवृष्टि से 3 की मौत हुई है. वहीं आसमानी बिजली गिरने से 1 की मौत हुई है और 1 व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है. राज्य में गंगा,सरयू और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.इस वजह से इन नदियों से सटे हुए इलाके डूबने के कगार पर हैं
प्रदेश में 1370 गांव बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित हैं. वहीं बलरामपुर के 287, गांव प्रभावित है. सिद्धार्थनगर के 129, गांव प्रभावित है. गोरखपुर के 120, गांव प्रभावित है. जहां श्रावस्ती के 114, गोंडा के 110, गांव प्रभावित है. बहराइच के 102, गांव प्रभावित है.लखीमपुर खीरी के 86, गांव प्रभावित है.बाराबंकी में 82, गांव प्रभावित है.बुलन्दशहर के 68, गांव प्रभावित है.महराजगंज के 63, गांव प्रभावित है. आजमगढ़ के 60, गांव प्रभावित है. सीतापुर के 57, गांव प्रभावित है.बस्ती के 32, गांव प्रभावित है. संतकबीरनगर के 19 गांव प्रभावित है. कुशीनगर के 14, गांव प्रभावित है. मऊ 13, गांव प्रभावित है. अयोध्या के 12 गांव प्रभावित है.और अंबेडकरनगर के 2 गांव बाढ़ से प्रभावित है.
CM के निर्देश पर बलरामपुर में NDRF की 2, SDRF की 4, और flood pac की 7 टीमें, श्रावस्ती में NDRF की 2, SDRF की 1 और flood pac की 3 टीमें, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुरी खीरी में एक-एक टीम, बाराबंकी में 3 , बस्ती और अयोध्या में 1,सिद्धार्थनगर, गोंडा, महराजगंज, आजमगढ़, सीतापुर और मऊ में एक-एक टीम तैनात की गई है.
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…