Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP के 18 जिलों में 1370 गांव बाढ़ से प्रभावित, CM योगी ने लिया हालात का जायजा

UP के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के 1370 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं घाघरा, शारदा, गंगा,  राप्ती,  और रोहिणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं है. हालात की गंभीरता को देखने के लिए CM आदित्यनाथ ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया.

गौरतलब CM योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में फौरन राहत कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं. बाढ़ प्रभावित जिलों में NDRF, SDRF और flood pac की पर्याप्त टीमें तैनात करने के निर्देश दिये है. CM ने प्रदेश में बारिश, आसमानी बिजली गिरने, से डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को राहत राशि तत्काल बांटे जाने के निर्देश दिए हैं.CM ने कुदरती आपदाओं में घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

छह लोगों की  हुई मौत

राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार अतिवृष्टि से 3 की मौत हुई है. वहीं  आसमानी बिजली गिरने से 1 की मौत हुई है और 1 व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है. राज्य में गंगा,सरयू और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.इस वजह से इन नदियों से सटे हुए इलाके डूबने के कगार पर हैं

1370 गांव बाढ़ से प्रभावित

प्रदेश में 1370 गांव बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित हैं. वहीं बलरामपुर के 287, गांव प्रभावित है.  सिद्धार्थनगर के 129, गांव प्रभावित है. गोरखपुर के 120, गांव प्रभावित है. जहां  श्रावस्ती के 114, गोंडा के 110, गांव प्रभावित है. बहराइच के 102, गांव प्रभावित है.लखीमपुर खीरी के 86, गांव प्रभावित है.बाराबंकी में 82, गांव प्रभावित है.बुलन्दशहर के 68, गांव प्रभावित है.महराजगंज के 63, गांव प्रभावित है. आजमगढ़ के 60, गांव प्रभावित है.  सीतापुर के 57, गांव प्रभावित है.बस्ती के 32, गांव प्रभावित है. संतकबीरनगर के 19 गांव प्रभावित है. कुशीनगर के 14, गांव प्रभावित है. मऊ 13, गांव प्रभावित है. अयोध्या के 12 गांव प्रभावित है.और अंबेडकरनगर के 2 गांव बाढ़ से प्रभावित है.

NDRF और SDRF की टीमें तैनात

CM के निर्देश पर बलरामपुर में NDRF की 2, SDRF की 4, और flood pac की 7 टीमें, श्रावस्ती में NDRF की 2, SDRF की 1 और flood pac की 3 टीमें,  गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुरी खीरी में एक-एक टीम, बाराबंकी में 3 , बस्ती और अयोध्या में 1,सिद्धार्थनगर, गोंडा, महराजगंज, आजमगढ़, सीतापुर और मऊ में एक-एक टीम तैनात की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital