देश

दिवाली से पहले यूपी के इन डॉक्टरों की होगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) के डॉक्टरों को वेतन में बढ़ोत्तरी का बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने केजीएमयू(KGMU) के डॉक्टरों को PGI के समान वेतनदान देने का फैसला लिया है. राज्य सरकार मंगलवार को वेतनमान का ऐलान किया. इससे केजीएमयू(KGMU) के डॉक्टरों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है.

केजीएमयू (KGMU)लखनऊ का मेडिकल कॉलेज है, जिसमें करीब 4500 बेड हैं. अधिकतर बेड भरे रहते हैं. OPD में हर रोज 5000 से अधिक मरीज आते हैं. मरीजों को इलाज मुहैया कराने व छात्रों को पढ़ाने के लिए लगभग 500 डॉक्टर कार्यरत हैं. केजीएमयू (KGMU)के डॉक्टर काफी लंबे से समय से पीजीआई(PGI) के समान पुनरीक्षित वेतनमान की मांग कर रहे थे. केजीएमयू (KGMU) शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. के के सिंह और महासचिव डॉ. संतोष कुमार ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है.

उन्होंने कहा कि केजीएमयू (KGMU) के शिक्षकों को पीजीआई(PGI) के समान वेतन, भत्ते जैसी अन्य तमाम सुविधाएं भी मिलेंगी. सातवें वेतनमान का संशोधित पे-मेट्रिक्स पीजीआई को छह फरवरी 2020 को और लोहिया संस्थान को पहली फरवरी 2022 को दिया जा चुका है. केजीएमयू(KGMU) के डॉक्टर इस लाभ से वंचित थे. शिक्षक संघ लगातार इसकी मांग कर रहा था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संग शासन के अफसरों ने भुगतान का आदेश जारी किया है.

चार किश्तों में एरियर का भुगतान

राज्य सरकार के अनुसार डॉक्टरों को चार किश्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा. दो किश्तें इसी साल मिल सकती हैं. जबकि अगली दो किश्तों का भुगतान नए  वर्ष में किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

39 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago