क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
भारतीय हॉकी टीम ने सिंगपुर को हराया (फोटो सोशल मीडिया)
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत अपना जलवा लगातार बिखेर रहा है और तीसरे दिन भी उसका जलवा कायम रहा. भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को सिंगापुर की टीम को बुरी तरह से रौंद कर रख दिया. वहीं दूसरी तरफ 17 साल की नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी ILCA4 कम्पीशन में 11 रसों में कुल 27 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता. इसके अलावा भारत को आज के दिन ही दूसरा पदक इबाद अली ने दिलाया. उन्होंने नौकायन में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इबाद अली पुरुषों की विंडसर्फर आरएस एक्स स्पर्धा में 52 के नेट स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
वहीं अगर भारतीय हॉकी टीम की बात की जाए तो कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने एशियाई खेलों की पुरूष हॉकी कम्पटीशन में मंगलवार को सिंगापुर को 16. 1 से हराया. इससे पहले टूर्नामेंट में भारत ने उजबेकिस्तान को 16-0 से मात दी थी. तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह एक बार फिर बेमेल मुकाबला था क्योंकि सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 49वें स्थान पर है. भारत को अब पूल ए (A) के अगले लीग मैच में 28 सितंबर को गत चैम्पियन जापान से खेलना है.
भारत की तरफ हरमनप्रीत ने चार (24वां, 39वां, 40वां, 42वां मिनट), मनदीप ने तीन (12वां, 30वां और 51वां), वरूण कुमार ने दो (55वें मिनट में), अभिषेक ने दो (51वां और 52वां) वी एस प्रसाद (23वां), गुरजंत सिंह (22वां), ललित उपाध्याय (16वां), शमशेर सिंह (38वां) और मनप्रीत सिंह (37वां) ने गोल दागे. सिंगापुर के लिये एकमात्र गोल मोहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने 53वें मिनट में दागा. भारत ने धीमी शुरूआत की लेकिन गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी. पूरा खेल सिंगापुर के सर्कल में हुआ और भारतीय गोलकीपर एक बार फिर मूक दर्शक बने रहे.
भारत को छठे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन सुखजीत सिंह के शॉट को सिंगापुर के गोलकीपर सैंड्रान गुगान ने बचा लिया. भारत को अगले ही मिनट पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह की फ्लिक बेकार गई. दो मिनट बाद मनदीप ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन सिंगापुर के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया. आखिरकार 12वे मिनट में गुरजंत के पास पर मनदीप ने गोल करके खाता खोला. पहले क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में भारत को मिले दो पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए.
पहले क्वार्टर में भारत को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका. भारत ने दूसरे क्वार्टर में बेहतर खेलते हुए दनादन पांच गोल मारे. दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में ललित ने भारत की बढत दुगुनी कर दी. वहीं 21वें मिनट में गुरजंत ने तीसरा गोल किया जिन्हें मनदीप ने पास दिया था. विवेक सागर प्रसाद ने एक मिनट बाद भारत का चौथा गोल किया. हरमनप्रीत ने अगले मिनट पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया.
यह भी पढ़ें- Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चीन में रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता GOLD, जानिए कैसे खेला मैच
हाफटाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास की फ्लिक को मनदीप ने गोल के भीतर डाला. ब्रेक के बाद भारत को 11वां पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत की फ्लिक गोल के बाहर से निकल गई. मनप्रीत ने 37वें मिनट में भारत की बढत में विस्तार किया और पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत की फ्लिक पर रिबाउंड से गोल दागा. हरमनप्रीत ने इसके बाद दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला । शमशेर ने भी एक गोल किया । हरमनप्रीत ने अपना चौथा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा.
Asian Games 2023: तीसरे दिन भी भारत का जलवा, नेहा ठाकुर ने जीता सिल्वर मेडल तो भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 रौंदा
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…