देश

Lucknow: सचिवालय में फाइलों के बीच से निकले सांप ने कर्मचारी को डसा, अस्पताल में इलाज जारी

UP News:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में फाइलों के बीच के एक सांप निकल आया और फाइल चेक कर रहे एक कर्मचारी को डस लिया. इसके बाद कर्मचारी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन शक्ति भवन के चौथे फ्लोर में अमितोष कुमार किसी जरूरी फाइल को ढूंढ रहे थे. फाइलों के ढेर के बीच से जैसे ही उन्होंने एक फाइल को उठाया तो उसके अंदर एक सांप निकला और उन्हें डस लिया.

इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगे. कर्मचारी की चीखने की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी दौड़े और अमितोष कुमार से चिल्लाने की वजह पूछी तो उन्होंने सांप के बारे में बताया. इस पर अन्य कर्मचारियों ने सबसे पहले उनको अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि कर्मचारी खतरे से बाहर हैं. चिकित्सक उनका इलाज ककर रहे हैं. दूसरी ओर अन्य कर्मचारियों ने सांप को डंडे, वाइपर से बाहर निकाल दिया. तो वहीं बताया जा रहा है कि कर्मचारी को काटने वाला सांप पूरी तरह से विकसित नहीं था.इसके बाद पूरे कार्यालय में सांप को लेकर चर्चा होती रही. वहीं दूसरी ओर कार्यालय में रखी फाइलों के ढेर में साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने काफी दिनों से एक ही स्थान पर रखी फाइलों को साफ करने के लिए कार्यालय के सफाई कर्मचारियों को आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें– पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज 91वां जन्मदिन, देशभर से मिल रही बधाइयां, PM मोदी बोले- स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं

सांप के काटने से दो सगे भाइयों की हुई मौत

बता दें कि बारिश के मौसम में सांपों का निकलना आम बात है. सोमवार को जहां सांप निकलने की घटना शक्ति भवन से सामने आई तो वहीं रविवार को रायबरेली के सलोन थानाक्षेत्र स्थित पृथ्वीपुर गांव से सांप के काटने का मामला भी सामने आया है. यहां सांप के काटने के बाद इलाज कराने के बजाए झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, शिव कुमार के दो बेटे मयंक (13) और यश (9) कमरे में सो रहे थे. एक बच्चे को सांप ने काट लिया तो दूसरा रोते हुआ पिता को बताने के लिए पहुंचा और माता-पिता जब तक बच्चे के पास पहुंचते सांप ने दूसरे बच्चे को भी डस लिया. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाने के बजाए परिजन पड़ोस के गांव में झाड़फूंक के लिए ले गए और इन सबमें इतनी देर हो गई कि जब तक परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

7 minutes ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

12 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

33 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

51 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

1 hour ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago