Bharat Express DD Free Dish

Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चीन में रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर जीता GOLD, जानिए कैसे खेला मैच

Asian Games IND VS SL Women’s Cricket Match: भारत की बेटियों ने चीन में हो रहे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. यह गोल्ड उन्होंने क्रिकेट के फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम को 19 रन से हराकर जीता.

IND Women Cricket team

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है. सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका को 19 रन से हराया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Asian Games Final India Vs Sri Lanka: चीन में हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. यह गोल्ड हमारी टीम ने क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर जीता है. फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया. जिसमें अकेली तितास ने 3 विकेट लिए. खास बात ये भी है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार एशियन गेम्स में भाग ले रही थी, ऐसे में उसने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करा लिया है.

स्मृति ने बनाए मैच में सबसे ज्यादा रन

श्रीलंका से फाइनल मैच खेलते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए. उन्होंने 45 बॉल पर 46 रन की पारी खेली. मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 बॉल पर 42 रन की पारी खेली. हमारी प्लेयर तितास साधु ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. जबकि श्रीलंका की ओर से इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी और उदेशिका प्रबोधनी ने 2-2 विकेट लिए.

टॉस जीतकर हमने की पहले बल्लेबाजी

फाइनल मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 116 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका को 117 रन का टारगेट दिया. वहीं, श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी. ऐसे में हमारी टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हरा दिया.

यह भी पढ़िए: Asian Games 2023 में भारत का जलवा, गोल्ड पर कब्जा, निशानेबाजी में तोड़ दिया चीन का वर्ल्ड रिकॉर्ड



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read