यूटिलिटी

कहीं छूट न जाए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए इस राज्य में सरकार देगी 10 लाख रुपये

Mukhyamantri Alpsankhyak Udyami Yojna: बिहार सरकार ने सोमवार को अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना’ शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत, बिहार सरकार बेरोजगार अल्पसंख्यकों को नया उद्योग शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक देगी. 10 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये सब्सिडी होगी, जबकि बाकी लोन होगा, जिसे किश्तों में वापस किया जाएगा. अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा, “औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और बेरोजगार अल्पसंख्यक युवाओं के बीच रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से, कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना (MAUY)’ शुरू करने का फैसला किया. यह योजना मौजूदा मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना (MMUY) और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (MYUY) की तर्ज पर लागू की जाएगी.” सिद्धार्थ ने कहा, योजना के तौर-तरीके जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा अधिसूचित किए जाएंगे.

अब IGIMS में इलाज होगा मुफ्त

कैबिनेट ने बिहार के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में से एक, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में इलाज मुफ्त करने का भी निर्णय लिया. सिद्धार्थ ने कहा, “रजिस्ट्रेशन और बेड चार्ज को छोड़कर, IGIMS में मरीजों के लिए सब कुछ मुफ्त होगा. कैबिनेट की मंजूरी के बाद, इस संबंध में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी.”

यह भी पढ़ें: Khalistani Nijjar: खालिस्तानी आतंकी निज्जर का वीडियो आया सामने, हमलावरों ने बरसाई थी 50 गोलियां

ट्रैफिक पुलिस स्टेशन बनाने की मंजूरी

कैबिनेट ने मौजूदा 12 के अलावा, पूरे बिहार में 28 समर्पित ट्रैफिक पुलिस स्टेशन बनाने के राज्य गृह विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी. दो लाख से अधिक आबादी वाले 23 शहरों में ट्रैफिक पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, इसके अलावा पांच छोटे शहरों में भी. ये नए ट्रैफिक पुलिस स्टेशन किशनगंज, नवादा, सीवान, बक्सर, मधुबनी, जहानाबाद, भभुआ, सुपौल, सहरसा, जमुई, रोहतास, बेतिया, वैशाली, औरंगाबाद, अरबिया, आदि में बनेंगे. कैबिनेट ने पटना और गया के मौजूदा यातायात पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में बदलाव को भी मंजूरी दे दी. वर्तमान में, 12 जिलों – पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया, सारण, दरभंगा, आरा, बेगुसराय, कटिहार और मुंगेर में यातायात पुलिस स्टेशन कार्यरत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

8 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

29 minutes ago

‘हमारी मर्जी के खिलाफ क्यों की शादी?’ नासिक में दुल्हन के रिश्तेदारों का खूनी तांडव, मची चीख-पुकार

Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…

32 minutes ago

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…

37 minutes ago

‘प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य ही कांग्रेस को हराने के लिए काफी’, खड़गे के बयान पर बोलीं शायना एनसी

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…

48 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

56 minutes ago