बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की कुछ लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप लगाया जा रहा है कि मात्र 300 रुपए के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, अजयपुर गांव के रहने वाले सदन मिस्त्री की गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी थी. शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आरोप है कि सदन मिस्त्री और गांव के ही संतोष यादव के बीच 300 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद था.
सदन मिस्त्री ने रुपए को छठ में वापस करने की बात कही थी. लेकिन, शाम को संतोष अपने कई अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा और सदन की जमकर पिटाई कर दी. आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है. पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: सीएम को नहीं मिला समोसा, CID ने जांच की, घटना को सरकार विरोधी तक बता दिया
-भारत एक्प्रेस
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…