Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार में 300 रुपए को लेकर हुए विवाद में कर डाली बुजुर्ग की हत्या

अजयपुर गांव के रहने वाले सदन मिस्त्री की गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी थी. शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Murder Case

बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की कुछ लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप लगाया जा रहा है कि मात्र 300 रुपए के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, अजयपुर गांव के रहने वाले सदन मिस्त्री की गुरुवार की शाम स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी थी. शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आरोप है कि सदन मिस्त्री और गांव के ही संतोष यादव के बीच 300 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद था.

सदन मिस्त्री ने रुपए को छठ में वापस करने की बात कही थी. लेकिन, शाम को संतोष अपने कई अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचा और सदन की जमकर पिटाई कर दी. आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है. पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: सीएम को नहीं मिला समोसा, CID ने जांच की, घटना को सरकार विरोधी तक बता दिया

-भारत एक्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital