देश

‘8 साल की उम्र में गंवाया हाथ…’ जानें कौन हैं दो बार के स्पर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

Devendra Jhajharia Bjp Loksabha Candidate from Churu: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें कई हाॅट सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है. जिसमें वाराणसी, गांधीनगर, गोरखपुर, हैदराबाद समेत अनेक सीटें शामिल हैं. बीजेपी ने अपनी पहली 47 युवा प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. चुरू के देवेंद्र झाझड़िया भी इसमें से एक है.

भाजपा ने चुरू से पैरालंपिक में 2 बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया को प्रत्याशी बनाया है. झाझड़िया खेल जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं वे जेवलिन थ्रोअर रह चुके हैं. झाझड़िया मुलतः चुरू के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 42 साल हैं. हालांकि झाझड़िया का जीवन काफी संघर्षमय रहा है. जानकारी के अनुसार उन्होंने मात्र 8 वर्ष की आयु में पेड़ पर चढ़ते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से बायां हाथ गंवा दिया था. इसके बावजूद इनका हौंसला कम नहीं हुआ और उन्होंने कई मर्तबा भारत को गौरवान्वित होने का मौका दिया.

ये भी पढ़ेंः नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आसान नहीं बांसुरी स्वराज की राह, आप-कांग्रेस के गठबंधन से बढ़ी मुश्किलें

उपलब्ध्यिों से भरा है जीवन

इतना ही नहीं झाझड़िया के पिता भी कैंसर से पीड़ित है. लेकिन उनके पिता ने उन्हें खेल पर ध्यान देने की सलाह दी थी. इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर एफ 46 भाला फेंक में 2004 के एथेंस और 2016 के रिेया पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. इस दौरान उन्हें पत्नी जो कि राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी ने भी पूरा सहयोग दिया. देवेंद्र को केंद्र ने 2012 में पद्म श्री से सम्मानित किया. इसके अलावा उन्हें खेलों में योगदान के लिए 2017 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 2022 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है.

ये भी पढ़ेंः ‘भरनाट्यम डांसर…पेशे से डाॅक्टर…’ जानें कौन है माधवी लता जिन्हें भाजपा ने ओवैसी के खिलाफ बनाया प्रत्याशी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

6 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

6 hours ago